रायपुर, 14 मार्च 2022/ राज्य सरकार के संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मानस मंडली प्रतियोगिता 10 मार्च से प्रारंभ हुई यह प्रतियोगिता 10 अप्रैल तक चलेगी। राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता के प्रथम चरण में ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे चरण में ब्लाक स्तरीय, तीसरे स्तर पर जिला स्तरीय और चतुर्थ स्तर पर राज्य स्तर पर मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। मानस मंडली प्रतियोगिता ब्लाक स्तरीय विजेता को प्रथम पुरस्कार 10 हजार रूपए, जिला स्तर के विजेताओं को 50 हजार रूपए, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 5 लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख रूपए और तृतीय पुरस्कार 2 लाख रूपए प्रदान किया जाएगा। राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 10 अप्रैल को शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा में होगा।
संबंधित खबरें
बादल एकेडमी हुई में हल्बी प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत
जगदलपुर, दिसम्बर 2021/ लाला जगदलपुरी जी की 101 वीं जयंती के अवसर पर बस्तर अकादमी ऑफ डान्स आर्ट एण्ड लिटरेचर आसना में सात दिवसीय हल्बी प्रशिक्षण की शुरुआत शुक्रवार 17 दिसंबर को की गई। प्रशिक्षण कार्यशाला के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आकाशवाणी जगदलपुर के उप निदेशक श्री बलबीर सिंह कच्छ […]
प्रोफेशनल कांग्रेस के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन में शमिल हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
कहा- छत्तीसगढ़ मॉडल सबका है, देश की संपदा को लगातार बेचना ही शायद गुजरात मॉडल छत्तीसगढ़ की सरकार ने न्यूनतम आय और न्यूनतम आवश्यकता पर दिया जोर रायपुर, 30 जुलाई, 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रोफेशनल कांग्रेस के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन में शमिल हुए।इस मौके पर एआईपीसी के […]
विधानसभा अध्यक्ष ने 39 करोड़ 23 लाख रूपए के 8 विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
राजनांदगांव, 29 जून 2025/sns/- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज मां बम्लेश्वरी प्रांगण में आयोजित डोंगरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 39 करोड़ 23 लाख 11 हजार रूपए की लागत के 8 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस […]