राजनांदगांव मार्च 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वर्ष 2022-23 के बजट में राजनांदगांव जिले में विभिन्न नवीन कार्यों के लिए 88 करोड़ 55 लाख रूपए बजट में शामिल किया है। जिसके अंतर्गत राजनांदगांव-गुण्डरदेही-अर्जुन्दा मार्ग मजबूतीकरण एवं नवीनीकरण किलोमीटर 6/8 से 16/10 कुल लम्बाई 10.40 किलोमीटर के लिए 6 करोड़ रूपए, सोमनी से नवागांव तक पहुंच मार्ग लम्बाई 3 किलोमीटर के लिए 3 करोड़ रूपए, मोहारा बायपास से बांकल मार्ग लम्बाई 3.80 किलोमीटर निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित 2 करोड़ 50 लाभ रूपए, डोंगरगांव बस्ती फोरलेन मार्ग का चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य के लिए 3 करोड़ रूपए, सड़क चिरचारी से जोब रोड का मजबूतीकरण एवं डामरीकरण का कार्य लम्बाई 13 किलोमीटर के लिए 7 करोड़ रूपए, खुज्जी-पागंरीकला-मरकाकसा मार्ग किलोमीटर 3/8 एवं 4/8 (ग्राम बेंदरकट्टा के पास) में पुलिया निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 60 लाख रूपए, खुज्जी-पागंरीकला-मरकाकसा मार्ग लम्बाई 1 से 5/8 = 4.75 किलोमीटर में मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ रूपए, तेंदूभाठा से जोम ओटेबंद तक सड़क निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित लम्बाई 3.80 किलोमीटर निर्माण के लिए 5 करोड़ 70 लाख रूपए, ग्राम बहराभाठा से मालाडबरी मार्ग का निर्माण पुल-पुलिया सहित लम्बाई 2.50 किलोमीटर निर्माण के लिए 2 करोड़ रूपए, आलीवारा से टेका हरदी मार्ग लम्बाई 3 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ रूपए, लालबहादुर नगर से नारायणगढ़ पहुंच मार्ग लम्बाई 2.20 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 80 लाख रूपए, मुख्य मार्ग से बेस कैम्प कन्हारगांव पहुंच मार्ग लम्बाई 2 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ रूपए, पिनकापार से मातेकट्टा मार्ग किलोमीटर 1/10 में वृहद पुल सहित निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ रूपए, गेरूघाट से किड़काड़ीटोला तक सड़क निर्माण कार्य लम्बाई 3 किलोमीटर के लिए 2 करोड़ 50 लाख रूपए, झालाटोला से हैदलकोड़ो मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य लम्बाई 1 किलोमीटर के लिए 1 करोड़ रूपए, परसबोड से बिहावबोड, जराही मार्ग लम्बाई 3.50 किलोमीटर में नया डामरीकरण कार्य पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ रूपए, तिलई से शिकारीटोला-बोईरडही-परेवाडीह मार्ग लम्बाई 5 किलोमीटर में नया डामरीकरण कार्य पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ रूपए, ग्राम मलनी से डोंगिया तक पुल पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य लम्बाई 4 किलोमीटर के लिए 3 करोड़ रूपए, गाजमर्रा राजकट्टा हेलीपेड मार्ग लम्बाई 6.85 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ रूपए, गेरूघाट से आटरा तक सड़क निर्माण कार्य लम्बाई 3 किलोमीटर के लिए 2 करोड़ 50 लाख रूपए, खैरागढ़-अकरजन मार्ग मोती नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 70 लाख रूपए, खैरागढ़ जालबांधा मार्ग के किलोमीटर 36/8 पर स्थित कुलही नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए 5 करोड़ 75 लाख रूपए, टिकरापारा-खैरागढ़ एवं जालबांधा-खैरागढ़ ब्रिज के निर्माण के लिए 4 करोड़ रूपए, राजनांदगांव-कवर्धा-पोंडी मार्ग किलोमीटर 20/6 पर विद्यमान गोपालपुर नाला पुल के स्थान पर नवीन पुल का निर्माण (एसएच-5) के लिए 3 करोड़ रूपए, जामरी से हरणसिंगी मार्ग पर जामरी नाला उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 50 लाख रूपए, कमकासुर-पुसेवाड़ा मार्ग पर स्थित दुलकी नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ रूपए के नवीन कार्य बजट में शामिल किए गए है।
संबंधित खबरें
अक्षय तृतीया के अवसर पर 03 मई को प्रदेश में मनाया जाएगा अक्ती तिहार
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में कृषि महाविद्यालय रायपुर में होगा राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय के समस्त महाविद्यालयों, अनुसंधान केन्द्रों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों सहित लगभग 60 स्थानों पर आयोजित होंगे कार्यक्रम जिले के प्रमुख गौठानों को आयोजन से जोड़ा जाएगा गौठान समितियां, स्व-सहायता समूहों की सहभागिता की जाएगी सुनिश्चित […]
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आवेदन की समय सीमा बढ़ी, 16 अगस्त तक होंगे पंजीयन
अम्बिकापुर 3 अगस्त 2023/ सरकार ने पीएम फसल बीमा योजना (च्डथ्ठल्) के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. यह तारीख पहले 31 जुलाई थी.अब किसान 16 अगस्त तक बीमा हेतु अपना आवेदन कर सकते है। खेती के दौरान किसानों को हर साल मुश्किलों से दो-चार होना होता है। प्राकृतिक आपदाओं के चलते किसानों की […]
प्रयास एवं एकलव्य विद्यालय में कक्षा 09 वीं व 6 वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम घोषित
नाम व रोल नंबर में विसंगति की सुधार हेतु अभ्यावेदन आमंत्रित कोरबा 09 जुलाई 2024/sns/-प्रयास एवं एकलव्य आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 अंतर्गत क्रमशः कक्षा 09वीं एवं कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in में अवलोकन कर सकते हैं। साथ ही […]

