मुंगेली मार्च 2022// कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय मुंगेली में संचालित प्रज्ञा कोंचिंग संस्था के 03 अभ्यर्थी का चयन सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए हुआ है। यह जिला जिला खनिज संस्थान न्यास संे संचालित प्रज्ञा कोचिंग संस्था के लिए गौरव की बात है। मुख्य परीक्षा के लिए चयन होने वालो में नेहा कुलमित्र सहित दो अभ्यर्थी शामिल है। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय मुंगेली में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रज्ञा कोचिंग संस्था का संचालन किया जा रहा है। इस संस्थान के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। कोंचिंग संस्था का संचालन जिला खनिज संस्थान न्यास द्वारा की जा रही है। जिले के युवाओं को छत्तीसगढ राज्य लोक सेवा आयोग तथा छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल जैसे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रज्ञा कोचिंग संस्था का संचालन किया जा रहा है जहां युवा इन परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लक्ष्य हासिल कर सकें। जिला प्रशासन के इस प्रयास को अब सफलता मिलने लगी है। इस वर्ष में प्रज्ञा कोचिंग संस्था के माध्यम से 03 अभ्यर्थियों ने छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने इन अभ्यर्थियों को आगे भी इसी तरह मन लगाकर पढ़ाई करने और लक्ष्य प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी है।
संबंधित खबरें
स्वसहायता समूह की महिलाएं हुईं सम्बलपुर, ओडिशा के लिए रवाना
महिला एवं बाल विकास विभाग के दिशा दर्शन कार्यक्रम के तहत धमतरी 17 मार्च 2023/ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के दिशा दर्शन कार्यक्रम के तहत स्वसहायता समूह की महिलाओं को ओडिशा स्थित सम्बलपुर भ्रमण कराया जा रहा है। संयुक्त कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी ने आज भ्रमण दल को हरी […]
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 51,000 हितग्राहियों का गृह प्रवेश आज सुकमा जिले के 811 पीएम आवास हितग्राहियों का होगा गृह प्रवेश
सुकमा, 13 मई 2025/sns/- मंत्री, ग्रामीण विकास, भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा 13 मई को अंबिकापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-G) अंतर्गत राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन तथा उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में उपरोक्त कार्यक्रम में प्रदेश स्तर पर 51,000 हितग्राहियों […]
जब मेहनत का फल मिलता है तो आत्मविश्वास बढ़ता है : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री सरमना में गौठान से जुड़ी महिलाओं से हुए रूबरू गौठान में अनेक गतिविधियों का संचालन कर आर्थिक संबल बन रही महिलाएं रायपुर, 11 मई 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज सरगुजा के सरमना पहुंचे। यहां सरई पेड़ की छांव के नीचे मुख्यमंत्री ने बैठकर लोगों से शासकीय […]