मुंगेली मार्च 2022// जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दशरथ सिंह राजपूत ने कल 04 मार्च को जिले के विकास खण्ड पथरिया के ग्राम जरेली में संचालित हेल्थ एंड वेलेनेस सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने हेल्थ एंड वेलेेनेस सेंटर के प्रभारी अधिकारी से ओपीडी संख्या, दवाई वितरण, दवाई की उपलब्धता, टीकाकरण आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होने ओपीडी रजिस्टर का अवलोकन करते हुए संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। तत्पश्चात् जिला पंचायत के सीईओ श्री राजपूत ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा, गरूवा,घुरूवा,बाडी योजना के तहत ग्राम जरेली, रोहराकला और ग्राम हरदई संचालित गोठान का भी निरीक्षण किया। उन्होने गोठानो में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित वर्मी कम्पोस्ट का अवलोकन किया। इसी तरह उन्होने गोठान में ही निर्मित मुर्गी और बकरी शेड का निरीक्षण किया। तंदुपरांत उन्होने मछली पालन हेतु मनरेगा के तहत निर्मित डबरी और पशुधन के चारे के लिए निर्मित चारागाह के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होेंने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार गौठानों को मल्टीएक्टीविटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने स्वसहायता समूह की महिलाओं को अधिक से अधिक आयमूलक गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
संबंधित खबरें
लगभग 70 लाख रुपए के 2238 क्विंटल धान के रकबे का किया समर्पण, संयुक्त सत्यापन टीम ने फिर की कार्रवाई
बिलासपुर, 23 जनवरी 2025/sns/- धान खरीदी के सत्यापन के लिए बनी संयुक्त टीम ने आज फिर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने लगभग 70 लाख रुपए के 2238 क्विंटल धान के रकबे का समर्पण किया। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर संयुक्त टीम की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। राज्य सरकार ने 31 जनवरी तक धान […]
मृतक के परिजनों को मिली 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
दुर्ग, 20 जनवरी 2025/sns/- कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कातरो तहसील व जिला दुर्ग निवासी श्री जगतराम की विगत 10 अक्टूबर 2023 को सर्प के काटने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर […]
प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवारों हेतु 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
जगदलपुर 07 दिसंबर 2023/ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील तोकापाल ग्राम रायकोट निवासी संतोष मंडावी की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नी मंगल मंडावी को, ग्राम […]