मार्च 2022/कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिलें में गोधन न्याय योजना का लगातार विस्तार किया जा रहा है। एक और जहां बार जैसे वनांचल क्षेत्र में गौठान बनाकर ग्रामीणों को लाभांवित करनें का प्रयास जारी है वहीं दूसरी और जेल जैसे स्थानों में वर्मी कंपोस्ट उत्पादन कैदियों द्वारा किया जा रहा है।अब इसी कड़ी आने वाले होली त्यौहार को देखेते हुए होलिका दहन के लिए यथासंभव लकड़ी के जगह गौकाष्ठ का उपयोग करनें का निर्णय जिला प्रशासन की ओर से लिया गया है। इससे ना केवल पर्यावरण प्रदूषण से बचाव होगा बल्कि महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों को अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होगा। इस पर आज बलौदाबाजार नगर पालिका अधिकारी राजेश्वरी पटेल ने कलेक्टर को जानकारी देतें हुए बताया की नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार द्वारा 2 गोठानों का संचालन एसएलआरएम सेंटरों में किया जा रहा है। जहां पर गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी की जाती है। उक्त गोबर खरीदी का कार्य श्री शनिदेव महिला स्व सहायता समूह बलौदाबाजार के द्वारा किया जाता है। जहां पर ना केवल वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन किया जाता है।साथ ही यहां पर बड़े पैमाने में गौकाष्ठ का निर्माण भी किया जाता है। समूह में कार्य करनें वाली सदस्य सुनीता साहू ने बताया कि हमारे समूह में लगभग 59 महिला जुड़ी हुई हैं। हम सभी महिलाएं डोर टू डोर कचरा उठाने के साथ ही खरीदी किए गये गोबर से वर्मी कंपोस्ट,सुपर कंपोस्ट एवं गोकाष्ठ का निर्माण किया जाता है। वर्तमान में हमारे समूह के पास लगभग 50 क्विंटल गौकाष्ठ उपलब्ध है। जिसे हम 8 रुपये प्रति किलो की दर से बेचते है। अभी तक हमारे समूह को 13 हजार रुपए के गौकाष्ठ का आर्डर मिल गया है। जिसमे नगर पालिक परिषद के पूर्व अध्यक्ष विक्रम पटेल ने 12 क्विटल का आर्डर हमे दिया है जिसका मूल्य 9 हजार 6 सौ रुपये है। इसके अतिरिक्त हमें स्थानीय नगरीय निकाय के द्वारा ही लगभग 15 क्विंटल का अतिरिक्त गौकाष्ठ बनाने का आर्डर मिल चुका है। जिसका उपयोग शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों में जलने वाले होलिका दहन में उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही सुनीता साहू ने बताया कि कोविड के दूसरे लहर के दौरान मृतक के अंतिम संस्कार में भी गोकाष्ठ का उपयोग बड़े पैमाने में किया गया है। साथ ही हाल के दिनों में शीत लहर से बचाव हेतु अलाव के व्यवस्था के लिए गौकाष्ठ का उपयोग किया गया।
संबंधित खबरें
जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित
जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित निर्वाचन संबंधी शिकायतों, सूचना के लिए किया जा सकता है संपर्क रायपुर 10 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय (सामान्य शाखा) रायपुर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी अपर कलेक्टर होंगे तथा यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित […]
जिले में टीबी मुक्त पंचायत अभियान की हुई शुरुआत
बलौदाबाजार,4 सितंबर 2023/ वर्ष 2025 तक पूरे भारत से टीबी रोग का उन्मूलन किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके तारतम्य में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पंचायत को टीबी बीमारी से मुक्त करने के लिए टीबी मुक्त पंचायत पहल अभियान की शुरुआत जिले में की गई है। इस संबंध में कलेक्टर […]
कलेक्टोरेट परिसर में हुआ पौधरोपण
राजनांदगांव 19 जुलाई 2024/sns/- कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने इस दौरान मौलश्री पौधे का रोपण किया। कलेक्टर ने कहा कि पौधरोपण के साथ ही पौधों का संरक्षण भी जरूरी है। इसके लिए समय पर पानी दें और सभी मिलकर आवश्यक देखरेख भी करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर […]