मार्च 2022/कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिलें में गोधन न्याय योजना का लगातार विस्तार किया जा रहा है। एक और जहां बार जैसे वनांचल क्षेत्र में गौठान बनाकर ग्रामीणों को लाभांवित करनें का प्रयास जारी है वहीं दूसरी और जेल जैसे स्थानों में वर्मी कंपोस्ट उत्पादन कैदियों द्वारा किया जा रहा है।अब इसी कड़ी आने वाले होली त्यौहार को देखेते हुए होलिका दहन के लिए यथासंभव लकड़ी के जगह गौकाष्ठ का उपयोग करनें का निर्णय जिला प्रशासन की ओर से लिया गया है। इससे ना केवल पर्यावरण प्रदूषण से बचाव होगा बल्कि महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों को अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होगा। इस पर आज बलौदाबाजार नगर पालिका अधिकारी राजेश्वरी पटेल ने कलेक्टर को जानकारी देतें हुए बताया की नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार द्वारा 2 गोठानों का संचालन एसएलआरएम सेंटरों में किया जा रहा है। जहां पर गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी की जाती है। उक्त गोबर खरीदी का कार्य श्री शनिदेव महिला स्व सहायता समूह बलौदाबाजार के द्वारा किया जाता है। जहां पर ना केवल वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन किया जाता है।साथ ही यहां पर बड़े पैमाने में गौकाष्ठ का निर्माण भी किया जाता है। समूह में कार्य करनें वाली सदस्य सुनीता साहू ने बताया कि हमारे समूह में लगभग 59 महिला जुड़ी हुई हैं। हम सभी महिलाएं डोर टू डोर कचरा उठाने के साथ ही खरीदी किए गये गोबर से वर्मी कंपोस्ट,सुपर कंपोस्ट एवं गोकाष्ठ का निर्माण किया जाता है। वर्तमान में हमारे समूह के पास लगभग 50 क्विंटल गौकाष्ठ उपलब्ध है। जिसे हम 8 रुपये प्रति किलो की दर से बेचते है। अभी तक हमारे समूह को 13 हजार रुपए के गौकाष्ठ का आर्डर मिल गया है। जिसमे नगर पालिक परिषद के पूर्व अध्यक्ष विक्रम पटेल ने 12 क्विटल का आर्डर हमे दिया है जिसका मूल्य 9 हजार 6 सौ रुपये है। इसके अतिरिक्त हमें स्थानीय नगरीय निकाय के द्वारा ही लगभग 15 क्विंटल का अतिरिक्त गौकाष्ठ बनाने का आर्डर मिल चुका है। जिसका उपयोग शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों में जलने वाले होलिका दहन में उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही सुनीता साहू ने बताया कि कोविड के दूसरे लहर के दौरान मृतक के अंतिम संस्कार में भी गोकाष्ठ का उपयोग बड़े पैमाने में किया गया है। साथ ही हाल के दिनों में शीत लहर से बचाव हेतु अलाव के व्यवस्था के लिए गौकाष्ठ का उपयोग किया गया।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस की दी बधाई
रायपुर 27 नवम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस 28 नवम्बर के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि “छत्तीसगढ़ी भाखा हमर पुरखौती आए, ये हर हमर अभिमान हे। नवा सरकार बने के बाद ले छत्तीसगढ़ के इही अभिमान ला संजोए अउ […]
मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले में शिलाफलकम, पंचप्रण, वसुधा वंदन, ध्वजारोहण जैसे कार्यक्रम हुए आयोजित
कोरबा 18 अगस्त 2023/मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद एवं ग्राम पंचायतों में शिलाफलकम स्थापना, पंचप्रण, वसुधा वंदन, ध्वजारोहण आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप ने सर्व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन […]
अभियान ’’प्रयास’’ के तहत भेजा गया सुधार गृह
कवर्धा, मई 2023। माननीय नालसा एवं सालसा के आदेशानुसार अभियान ’’प्रयास’’ के तहत सार्वजनिक चैक चौराहों पर भिक्षा मांग कर जीवन यापन करने वाले बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों को चिन्हित कर उन्हें भिक्षा मांगकर जीवन यापन करने के संबंध में हतोत्साहित किए जाने एवं जीवन यापन के लिए अन्य साधन, रोजगार अपनाए जाने, प्रोत्साहित किए […]