जगदलपुर, मार्च 2022/ रेलवे भूमि पर कब्जा धारियों के वास्तविक पहचान के साथ ही अतिक्रमित भूमि के सर्वेक्षण के लिए आज संयुक्त सर्वेक्षण दल जवाहर नगर वार्ड पहुंचा। संयुक्त सर्वे दल में राजस्व, नगर निगम, वन विभाग और रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। इस दौरान रहवासियों से आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, प्लांट का खसरा क्रमांक और मोबाईल नम्बर की जानकारी ली गई। सर्वेक्षण के दौरान कलेक्टर श्री रजत बंसल ने भी स्वयं उपस्थित रहकर मौके का मुआयना किया। कलेक्टर ने रहवासियों से चर्चा करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार के अफवाह में न आएं। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के बाद जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में आवश्यक कार्ययोजना बनाई जाएगी। इस दौरान अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री दिनेश नाग, राजस्व विभाग, वन विभाग, नगर निगम और रेलवे के अधिकारी मौजूद थे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल
छेरापहरा की रस्म अदा कर मांगा प्रदेशवासियों के लिए आशीर्वाद रायपुर, 07 जुलाई 2024/छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को रथयात्रा धूमधाम से मनाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथ यात्रा में शामिल हुए। रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में विशेष […]
आमजनों के लिए चौबीस घंटे जिला स्तरीय कोविड कंट्रोल रूम फिर सक्रिय
/फोन नंबर 07759-224608 पर फोन कर ली जा सकेगी सहायताकोरबा 06 जनवरी 2022/कोरबा जिले में लोगों को कोविड संबंधी स्वास्थ्य सेवाओं, अन्य मेडिकल सहायता, या अन्य किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम फिर सक्रिय हो गया है। कलेक्टोरेट परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट कक्ष 23 में यह कंट्रोल रूम 24 […]
जिले में 15 से 18 वर्ष के 48 हजार 559 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य टीकाकरण हेतु प्राप्त लक्ष्य की शत्-प्रतिशत पूर्ति हेतु जिला प्रशासन तीव्र गति से बढ़ रहा है आगे
मुंगेली / जनवरी 2022// वर्तमान में वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु युद्धस्तर पर प्रयास किये जा रहे है। इसी तारतम्य में 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के अलावा अब 15 से 18 वर्ष के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। कलेक्टर श्री वसंत ने […]