जगदलपुर, मार्च 2022/ रेलवे भूमि पर कब्जा धारियों के वास्तविक पहचान के साथ ही अतिक्रमित भूमि के सर्वेक्षण के लिए आज संयुक्त सर्वेक्षण दल जवाहर नगर वार्ड पहुंचा। संयुक्त सर्वे दल में राजस्व, नगर निगम, वन विभाग और रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। इस दौरान रहवासियों से आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, प्लांट का खसरा क्रमांक और मोबाईल नम्बर की जानकारी ली गई। सर्वेक्षण के दौरान कलेक्टर श्री रजत बंसल ने भी स्वयं उपस्थित रहकर मौके का मुआयना किया। कलेक्टर ने रहवासियों से चर्चा करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार के अफवाह में न आएं। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के बाद जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में आवश्यक कार्ययोजना बनाई जाएगी। इस दौरान अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री दिनेश नाग, राजस्व विभाग, वन विभाग, नगर निगम और रेलवे के अधिकारी मौजूद थे।
संबंधित खबरें
श्रम विभाग ने 3,412 हितग्राहियों के बैंक खातों में 2.88 करोड़ रूपए जारी किए
बिलासपुर, 25 जुलाई 2024/sns/- श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 2.88 करोड़ की राशि से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। आरटीजीएस के जरिए हितग्राहियों के खाते में राशि जमा कराई गई है। इससे जिले के 3 हजार 412 पंजीकृत श्रमिक परिवारों को लाभ मिला है। सहायक श्रमायुक्त आरके प्रधान ने बताया कि छत्तीसगढ़ […]
जल शक्ति अभियान : भारत सरकार के नोडल अधिकारियों ने किया जलग्रहण क्षेत्रों का निरीक्षण
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, जुलाई 2022/ जल शक्ति अभियान के तहत भारत सरकार के नोडल अधिकारी, डिप्टी सेक्रेटरी भारत सरकार श्री गोपाल कृष्णनन गणेशन एवं श्री अरुण प्रताप सिंह सी डब्ल्यू सी भारत सरकार ने आज जिले में जल शक्ति अभियान एवं जल संरक्षण के तहत किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ने जिला […]
ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूती के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम पर विशेष ध्यान दे: मुख्यमंत्री श्री बघेल
ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूती के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम पर विशेष ध्यान दे: मुख्यमंत्री श्री बघेल बागबाहरा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक रायपुर, 15 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए चलाए जा रहे नरवा, गौठान, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर […]