धमतरी फरवरी 2022/ प्राकृतिक आपदा से मृत तीन लोगों के परिजनों को कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी तहसील के ग्राम चिखली निवासी श्री रामलाल यादव की मृत्यु पानी में डूबने से होने की वजह से उनकी पत्नी श्रीमती सुमोतिन बाई यादव को आरबीसी 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह ग्राम दोनर के श्री भूषण चन्द्राकर की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी माता श्रीमती शशि चन्द्राकर को, कुरूद के ग्राम नवागांव निवासी कुमारी दीपिका साहू की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने पर मृतका के पिता श्री गंगेश्वर साहू को आरबीसी 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
संबंधित खबरें
स्तनपान से शिशु को ऊर्जा व पोषक तत्व मिलता है
बीजापुर 05 अगस्त 2024- कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग में महिला एवं बाल विकास अधिकारी लुपेन्द्र महिनाग के नेतृत्व मे पूरे जिले में 1 अगस्त 7 अगस्त 2024 तक विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जिले के सभी 46 सेक्टरों के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों […]
जिला प्रशासन द्वारा शासन से तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के स्वीकृत पदों की भर्ती से संबंधी स्वीकृति एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई के लिए किया जा रहा पत्राचार
– जिला प्रशासन मोहला- मानपुर -अम्बागढ़ चौकी द्वारा कलेक्टोरेट कार्यालय के लिए वर्तमान में कोई भी भर्ती प्रकिया नहीं की जा रही मोहला, सितम्बर 2022। शासन द्वारा नवगठित जिला मोहला- मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के कलेक्टोरेट कार्यालय संचालन के लिए अखिल भारतीय सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कुल 5 तथा तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के […]
1 दिसंबर 2021 से किया जाएगा धान खरीदी
कवर्धा, नवम्बर 2021। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने धान खरीदी के दौरान होने वाले पंजीयन, टोकन एवं बारदाना आदि समस्याओं को विशेष ध्यान में रखते हुए तहसीलवार प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इस संबध में कलेक्टर श्री शर्मा ने आदेश भी जारी किया है।जारी आदेश में बताया गया है कि खरीफ विपणन वर्ष […]