रायपुर, 25 फरवरी 2022/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में श्री आनंद पवार ने सौजन्य मुलाकात की। श्री पवार ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को शिवमंत्र अंकित अंगवस्त्र भेंट करते हुए उन्हें श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट तथा श्री बोल बम कांवरिया कल्याण संघ धमतरी द्वारा आयोजित किए जा रहे महाशिवरात्रि पर्व कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि पर्व कार्यक्रम का आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी।
संबंधित खबरें
नट समुदाय को आगे बढ़ाने तैयार किया जाएगा आजीविका संवर्धन प्रोजेक्ट
— कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर नट समुदाय को किया जा रहा प्रोत्साहित— पशुपालन विभाग, मनरेगा, एनआरएलएम सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने एकत्रित की जानकारी— सुअर पालन करने वाले नट समुदाय को दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जांजगीर-चांपा। जिला कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश एवं जिला पंचायत की मुख्य […]
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी-किसानों के लिए सुखद ख़बर
जांजगीर-चांपा, जनवरी, 2022/ जिले के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने अब अपने स्वयं के बारदानों में धान खरीदी केन्द्र तक लाने की समस्या से निजात मिल गई है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले की सभी समितियों में पर्याप्त मात्रा में बारदानें उपलब्ध करा दिए गए है। जिला प्रशासन […]
मृतक के परिजनों को मिली 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
दुर्ग, 13 अगस्त 2024/sns/- कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अण्डा तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी श्री मिथलेश सोनी उर्फ शिवम की विगत 14 जुलाई 2023 को नदी में डूबने से मृत्यु हो […]