मुंगेली 25 फरवरी 2022// राष्ट्रीय सघन पल्स पोलयो अभियान के तहत 27 फरवरी को 0 से 5 वर्ष आयु समूह के 1 लाख 21 हजार 175 बच्चों को को पल्स पोलियो की खुराक दी जायेगी। इस संबंध में कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। कलेक्टर श्री वसंत ने अभियान की शत-प्रतिशत उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और पंचायत विभाग को समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए हैं इसके अलावा उन्होंने अभियान की सफलता के लिए अपेक्षित सहयोग हेतु आम नागरिकों से अपील की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत 27 फरवरी को सुबह 08 बजे से शाम 04 बजे तक बुथ पर 0 से 5 वर्ष आयु समूह के 01 लाख 21 हजार 175 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। जिसमें विकासखण्ड मुंगेली के 41 हजार 365, विकासखण्ड लोरमी के 50 हजार 19 और विकासखण्ड पथरिया के 29 हजार 791 बच्चे शामिल है। इसके लिए 810 बुथ 10 ट्राॅजिट टीम और 10 मोबाईल टीम बनाये गये हंै। इस अभियान में 1 हजार 620 दल कर्मी कार्य करेंगे। जिले में अभियान के सतत निगरानी हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर मानिटरिंग दल का गठन किया गया है। टीम द्वारा 27 फरवरी को बुथ लेबल पर तथा 28 एवं 1 मार्च को अभियान के दौरान छुटे हुए बच्चों को घर घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी।
संबंधित खबरें
कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी: डीओ और टीओ के माध्यम से 75.20 लाख मीटरिक टन धान का हो चुका है उठाव
केन्द्रीय पुल में 20.59 लाख मीटरिक टन चावल जमा रायपुर, 17 फरवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप धान खरीदी के पश्चात कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव तेजी से किया जा रहा है। गुरूवार शाम 4 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मिलर्स द्वारा डीओ और टीओ के माध्यम से […]
खुले में घूमने वाले पशुओं को गौठान में भेजने के लिए पशु पालकों को किया जा रहा प्रेरित
कवर्धा, सितंबर 2022। शासन द्वारा फसलों की मवेशियों से सुरक्षा से उद्देश्य से रोका-छेका अभियान चालू किया गया है। रोका-छेका छत्तीसगढ़ की पुरनी परंपरा है इसके जरिए फसलों की सुरक्षा के लिए ग्रामीण इस बात की संकल्प लेते है कि खरीफ फसल के दौरान अपने मवेशियों को बाड़े और गौठन में रखेंगे।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद […]
केन्द्रीयकृत पूरक परीक्षा पांचवीं और आठवीं के पूरक परीक्षा परिणाम घोषित
धमतरी, 28 जुलाई 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार केन्द्रीयकृत पूरक परीक्षा 2025 कक्षा पांचवीं और आठवीं के परीक्षा परिणाम 25 जुलाई को घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कक्षा पांचवीं की केन्द्रीयकृत पूरक परीक्षा में पंजीकृत 124 विद्यार्थियों में से 16 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 49 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी, 11 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी […]