मुंगेली 25 फरवरी 2022// राष्ट्रीय सघन पल्स पोलयो अभियान के तहत 27 फरवरी को 0 से 5 वर्ष आयु समूह के 1 लाख 21 हजार 175 बच्चों को को पल्स पोलियो की खुराक दी जायेगी। इस संबंध में कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। कलेक्टर श्री वसंत ने अभियान की शत-प्रतिशत उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और पंचायत विभाग को समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए हैं इसके अलावा उन्होंने अभियान की सफलता के लिए अपेक्षित सहयोग हेतु आम नागरिकों से अपील की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत 27 फरवरी को सुबह 08 बजे से शाम 04 बजे तक बुथ पर 0 से 5 वर्ष आयु समूह के 01 लाख 21 हजार 175 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। जिसमें विकासखण्ड मुंगेली के 41 हजार 365, विकासखण्ड लोरमी के 50 हजार 19 और विकासखण्ड पथरिया के 29 हजार 791 बच्चे शामिल है। इसके लिए 810 बुथ 10 ट्राॅजिट टीम और 10 मोबाईल टीम बनाये गये हंै। इस अभियान में 1 हजार 620 दल कर्मी कार्य करेंगे। जिले में अभियान के सतत निगरानी हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर मानिटरिंग दल का गठन किया गया है। टीम द्वारा 27 फरवरी को बुथ लेबल पर तथा 28 एवं 1 मार्च को अभियान के दौरान छुटे हुए बच्चों को घर घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी।
संबंधित खबरें
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने किया मतदान दल को दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण
जांजगीर चांपा, अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पामगढ़ में मतदान अधिकारियों को दिए जा रहें प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में सकुशल मतदान […]
जन्म-मृत्यु पंजीयन का सुदृढ़ीकरण हेतु प्रशिक्षण 6 से 15 मार्च तक
जगदलपुर 01 मार्च 2024/ कार्यालय जिला रजिस्ट्रार (जन्म मृत्यु) एवं उप संचालक जिला योजना एवं सांख्यिकी से प्राप्त जानकारी अनुसार जन्म-मृत्यु पंजीयन का सुदृढ़ीकरण हेतु संस्थागत पंजीयन इकाईयों के समस्त रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) का प्रशिक्षण सह कार्याशाल का आयोजन 6 से 15 मार्च 2024 तक किया जाएगा। जिसमें विकासखण्ड के अन्तर्गत आने वाली सभी रजिस्ट्रार ग्रामीण […]
खुर्सीपार में बाबा की बारात से पहले आज होगी संगीत संध्या, अग्रसेन भवन में भव्य कार्यक्रम, मलंग बाबा की होगी विशेष प्रस्तुति
भिलाई। भोले बाबा की बारात 18 फरवरी को निकलेगी। उससे पहले आज संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। 16 फरवरी की रात 8 बजे से संगीत संध्या होगी। अग्रसेन भवन न्यू खुर्सीपार भिलाई में इसका आयोजन किया जाएगा।बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि संगीत संध्या में […]

