मुंगेली 24 फरवरी 2022 // मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मानपुर के आश्रित ग्राम बहरमुड़ा में शत-प्रतिशत नल कनेक्शन का काम पूरा कर लिया गया है। जिससे ग्रामीणों को उनके घर में शुद्ध पेयजल मिलने लगा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री संजीव बृजपुरिया ने बताया कि ग्राम बहरमुड़ा में जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर में नल कनेक्शन लगाने का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि ग्राम बहरमुड़ा के ग्रामीणों से सौर ऊर्जा के माध्यम से संचालित जल प्रदाय के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पहले उनके गांव में पानी की बहुत समस्या थी, लेकिन जब से घर-घर में जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन दिया गया है, तब से पानी की समस्या दूर हो गई है। उल्लेखनीय है कि ग्राम बहरमुड़ा में सात सौ मीटर पाइप लाइन बिछाया गया है। जहां 26 कनेक्शन लगाया गया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बगिया में 72 लाख की लागत से निर्मित हेलीपैड लाउन्ज का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बगिया में 72 लाख की लागत से निर्मित हेलीपैड लाउन्ज का किया शुभारंभ रायपुर 6 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कांसाबेल विकास खंड के ग्राम बगिया में 72 लाख 30 हजार की लागत से निर्मित हेलीपेड लाउन्ज का लोकार्पण किया। सर्व सुविधायुक्त युक्त लाउन्ज में दो […]
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए सूचना शिविर सह फोटो प्रदर्शनी शुरू
कोरबा 21 फरवरी 2022/ राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित सूचना शिविर सह- विकास फोेेटो प्रदर्शनी का आयोजन जिले में शुरू हो गया हैं। जनसम्पर्क विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं लाभकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न ग्रामों में शिविर आयोजित किया जा रहा है। आज […]
कलेक्टर के हाथों मोटराईज्ड सायकल पाकर नवीना के चेहरे पर खिली मुस्कान
10वीं कक्षा के साथ बाकी कक्षाओं की पढ़ाई का सपना करेगी पूरानवीना को मिला सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का मिला लाभ सुकमा, 10 मार्च 2023/ एक सामान्य मानव के लिए शरीर के सभी अंगों का समुचित रूप से कार्य करना अनिवार्य है, वहीं किसी हादसे के बाद शरीर के अंगों का सही तरीके से कार्य […]