मुंगेली 24 फरवरी 2022// जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी चंद्राकर और जिला पंचायत के सीईओ श्री डी. एस. राजपूत ने संयुक्त रूप से विगत दिनों जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम धनगांव(गोसाईं), देवरी और भठली में स्थापित गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में पशुधन के लिए चारे के रूप में दान किए गए पैरादान, महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित वर्मी कम्पोस्ट, शेड निर्माण आदि कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनकी आर्थिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन की सुराजी ग्राम योजना के तहत निर्मित गौठान को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा स्वसहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने हेतु गौठानों में विभिन्न आर्थिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने गौठानों में संचालित आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। तत्पश्चात उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम देवरी और भठली में संचालित निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रमिकों की उपस्थिति, मजदूरी भुगतान, जाॅब कार्ड, आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने ग्राम भठली में ही निर्माणाधीन भवन की प्रगति के बारे में जानकारी ली और निर्माणाधीन भवन को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष श्री सोनू चंद्राकर भी मौजूद थे।
संबंधित खबरें
लोहारा में हुआ जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन
कवर्धा, 30 दिसम्बर 2022। नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ कुमार निषाद के कुशल मार्गदर्शन में कार्य कर रहे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक द्वारा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्रामीण क्लस्टर के विजेता युवा मंडल और युवती […]
प्रदीप उपाध्याय आत्महत्या की जाँच शुरू, कमिश्नर श्री कावरे ने समक्ष 20 तारीख़ तक माँगे साक्ष्य
रायपुर, नवम्बर 2024/sns/ संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने रायपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ शासकीय कर्मचारी प्रदीप उपाध्याय के आत्महत्या मामले की जाँच शुरू कर दी है । संभागायुक्त ने इस संबंध में आम जनों, संस्थाओं के साथ साथ कर्मचारी संघो से भी दस्तावेज, साक्ष्य और गवाही देने तिथि और समय सीमा तय की है । […]
नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण शिविर पखवाड़ा का आयोजन
कोरबा 29 जुलाई 2024/sns/- जिले के सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जहां वार्डवार शिविरों का आयोजन कर समस्याओं का निदान किया जा रहा है। आज नगर पालिक निगम क्षेत्रान्तर्गत सात वार्डों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। वार्ड क्र.10, […]