बलौदाबाजार फरवरी, 2022/केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज एक दिवसीय अपने प्रवास के दौरान जिला को महत्वपूर्ण सौगात दिए। उन्होंने जिला मुख्यालय में रिसदा बायपास स्थित बलौदाबाजार ट्रक मालिक संघ के नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही इस दौरान उन्होंने आम जनता को संबोधित करते हुए जिला मुख्यालय में स्थायी जिला परिवहन अधिकारी एवं नवीन परिवहन कार्यालय हेतु भूमि आरक्षण की घोषणा की। केेबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि सरकार का काम संतुलन एवं समन्वय बनाकर रास्ता बनाना होता है। हमने उद्योग एवं ट्रक मालिकों के बीच रास्ता निकाल कर सभी समस्याओं का निराकरण किया है। उद्योग एवं परिवहन दोनोें की विकास का पहिया है जो एक-दूसरे के संतुलन से ही चल सकता है। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के महत्वपूर्ण उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि आम जनता को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिले। इसलिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर योजना की शुरूआत की गई है। आज गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर की खरीदी कर लाखों परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम कर रही है। इसके साथ ही हम वर्मी कम्पोस्ट की उपयोगिता से जैविक कृषि की ओर बढ़ रहे है। जो पर्यावरण संतुलन में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी तरह जहां पहले आठ वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी होती थी। हम उसे बढ़ाकर 52 वनोपज कर दिए है। भारत सरकार ने भी इसकी प्रशंसा करते हुए 13 राष्ट्रीय पुरस्कार से छत्तीसगढ़ शासन को सम्मानित किया है। भारत में लगभग 78 प्रतिशत वनोपज की खरीदी में योगदान अकेला छत्तीसगढ़ का ही है। इस मौके पर संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय,कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, बलौदाबाजार ट्रक मालिक संघ अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, रायपुर बस्तर कोरापुट परिवहन संघ के अध्यक्ष सुखदेव सिंह सिद्धू जी,चेम्बर ऑफ कामर्स अध्यक्ष जुगल किशोर भट्टर,नगर के वरिष्ठ नागरिक विद्याभूषण शुक्ल,सुधीर अग्रवाल, अशोक जैन,गौरव प्रसाद सिंह,राजीव लोचन शुक्ला जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु, सुमित्रा धृतलहरे,जनपद पंचायत सदस्य आर्यन शुक्ला,पार्षद रूपेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि,बलौदाबाजार ट्रक मालिक संघ से जुड़े हुए समस्त पदाधिकारी,साथ ही जिले के कोने-कोने से आए हुए ट्रक मालिक, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथी गण एव गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गंभीर ठाकुर के द्वारा किया गया।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
राजनांदगांव , मई 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज विकासखंड मुख्यालय डोंगरगांव में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन और योजनाओं के मूर्त रूप का आकलन किया। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आम जनता के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता पूर्वक करें। जिससे […]
घोठला बड़े के गौठान में खाद के साथ सब्जी-भाजी और मछलीपालन भी
लक्ष्मी समूह गौठान के अलावा घर में आटाचक्की दुकान भी चला रही सारंगढ़ बिलाईगढ़ 01 जून 2023/ नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम ने राज्य के मेहनती लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया है। उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और वे निरंतर कई अन्य कार्यों में भी अपनी मेहनत लगाया है। जिले के सारंगढ़ […]
ग्राम तुमड़ीबोड़ के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री चमन बघेल निलंबित
कलेक्टर ने ग्रामीणों की शिकायत पर की तत्काल कार्रवाई मुख्यालय में निवास नहीं करने, ग्रामसभा में उपस्थित नहीं रहने तथा शासकीय योजनाओं की जानकारी नहीं देने पर की गई निलंबन की कार्रवाईराजनांदगांव , अप्रैल 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम तुमड़ीबोड़ के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री चमन बघेल को […]