बलौदाबाजार फरवरी, 2022/केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज एक दिवसीय अपने प्रवास के दौरान जिला को महत्वपूर्ण सौगात दिए। उन्होंने जिला मुख्यालय में रिसदा बायपास स्थित बलौदाबाजार ट्रक मालिक संघ के नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही इस दौरान उन्होंने आम जनता को संबोधित करते हुए जिला मुख्यालय में स्थायी जिला परिवहन अधिकारी एवं नवीन परिवहन कार्यालय हेतु भूमि आरक्षण की घोषणा की। केेबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि सरकार का काम संतुलन एवं समन्वय बनाकर रास्ता बनाना होता है। हमने उद्योग एवं ट्रक मालिकों के बीच रास्ता निकाल कर सभी समस्याओं का निराकरण किया है। उद्योग एवं परिवहन दोनोें की विकास का पहिया है जो एक-दूसरे के संतुलन से ही चल सकता है। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के महत्वपूर्ण उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि आम जनता को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिले। इसलिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर योजना की शुरूआत की गई है। आज गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर की खरीदी कर लाखों परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम कर रही है। इसके साथ ही हम वर्मी कम्पोस्ट की उपयोगिता से जैविक कृषि की ओर बढ़ रहे है। जो पर्यावरण संतुलन में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी तरह जहां पहले आठ वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी होती थी। हम उसे बढ़ाकर 52 वनोपज कर दिए है। भारत सरकार ने भी इसकी प्रशंसा करते हुए 13 राष्ट्रीय पुरस्कार से छत्तीसगढ़ शासन को सम्मानित किया है। भारत में लगभग 78 प्रतिशत वनोपज की खरीदी में योगदान अकेला छत्तीसगढ़ का ही है। इस मौके पर संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय,कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, बलौदाबाजार ट्रक मालिक संघ अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, रायपुर बस्तर कोरापुट परिवहन संघ के अध्यक्ष सुखदेव सिंह सिद्धू जी,चेम्बर ऑफ कामर्स अध्यक्ष जुगल किशोर भट्टर,नगर के वरिष्ठ नागरिक विद्याभूषण शुक्ल,सुधीर अग्रवाल, अशोक जैन,गौरव प्रसाद सिंह,राजीव लोचन शुक्ला जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु, सुमित्रा धृतलहरे,जनपद पंचायत सदस्य आर्यन शुक्ला,पार्षद रूपेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि,बलौदाबाजार ट्रक मालिक संघ से जुड़े हुए समस्त पदाधिकारी,साथ ही जिले के कोने-कोने से आए हुए ट्रक मालिक, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथी गण एव गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गंभीर ठाकुर के द्वारा किया गया।
संबंधित खबरें
रामकथा के जीवंत मंचन ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर
सीता हरण, रावण वध सहित कई प्रसंगों की दिल को छू लेने वाली प्रस्तुतिकेरल, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ केकलाकारों का दिखा विशिष्ट अंदाजराष्ट्रीय रामायण महोत्सव का तीसरा दिनरायपुर, जून 2023/राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के तीसरे दिन आज रायगढ़ के रामलीला मैदान में केरल, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की रामायण […]
जिले में निकली गई तिरंगा यात्रा, गांव-गांव में गूंजा भारत माता की जय जयकार
कवर्धा, 17 मई 2025/sns/- देश की रक्षा में समर्पित भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, वीरता और बलिदान को नमन करते हुए कबीरधाम जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्राम पंचायतों में एक अभूतपूर्व दृश्य सामने आया, जब ऑपरेशन सिंदूर के लिए हजारों लोगों ने तिरंगा हाथ में थामे देशभक्ति की […]
जल है तो कल है
रायपुर मार्च 2022/कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देश पर आज विश्व जल दिवस के रूप में जल संरक्षण एवं संवर्धन के विषय पर शपथ ली गई तथा पानी के बचाव के संबंध में चर्चा की गई। आज कार्यालय अधीक्षण अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, रायपुर मण्डल रायपुर, कार्यालय कार्यपालन अभियंता. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एण्ड रायपुर, एवं […]