बलौदाबाजार,15 फरवरी 2022/ जिले के विभिन्न कार्यलयों में विशेष सफाई के तहत उत्कृष्ट सफाई के लिए आज सँयुक्त जिला कार्यालय में स्थित जिला कोषालय को सम्मानित किया गया। समय सीमा के बैठक के पश्चात संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर डोमन सिंह ने विभाग के अधिकारी को स्मृति चिन्ह एवं साल देकर सम्मानित किए। उन्होंने कहा कि आप लोग जिस तरह मिलकर अपने विभाग कार्यालय की सफाई किए है। वैसा ही अन्य विभाग के कार्यालयों को करनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने सभी कर्मचारियों को भी सफाई अभियान की एक सकारात्मक शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर माह के प्रत्येक दूसरे एवं तीसरे शनिवार को विशेष सफाई अभियान सभी शासकीय कार्यालयों में की जा रही। सफाई के बाद उसका मूल्यांकन डिप्टी कलेक्टर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की जाती हैं। जिसमे पिछले शनिवार को जिला कोषालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अच्छी तरह से अपने आबंटित कक्ष की सफाई की गयी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की सहित सभी विभाग के जिला अधिकारी गण उपस्थित रहें।
संबंधित खबरें
पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाईन नामांकन प्रस्ताव 4 जुलाई तक आमंत्रित
राजनांदगांव , 05 अप्रैल 2025/sms/- भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 में पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कारों के लिए ऑनलाईन नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित की गई है। पद्म पुरस्कारों के लिए जिले के योग्य व पात्र व्यक्तियों से नामांकन प्रस्ताव 4 जुलाई 2025 तक निर्धारित प्रपत्र में जिला कार्यालय […]
उपार्जन केंद्रों में खरीदे धान को रखें व्यवस्थित-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू
घरघोड़ा और जरेकेला धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण में पहुंची कलेक्टर श्रीमती साहूरायगढ़, 28 दिसम्बर 2022/ उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर श्रीमती रानू साहू आज घरघोड़ा और तमनार के जरेकेला खरीदी केंद्रों के निरीक्षण में पहुंची। सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा भी इस दौरान साथ रहे। […]
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण
रायपुर 15 अगस्त 2022/राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज प्रातः 8:00 बजे कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए बहुत […]