बलौदाबाजार,4 फरवरी 2022/ धान खरीदी के लिए अब महज एक ही दिन कार्य दिवस बचा है। धान खरीदी में पिछले रिकार्ड को तोड़ते हुए गत वर्ष की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। जो कि और बढ़ने की उम्मीद है। जिले में अब तक 13 सौ 46 करोड़ रूपये के 6 लाख 941 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इस तरह 94 प्रतिशत किसान अपनी उपज उपार्जन केन्द्रों पर बेच चुके है। जो कि गत वर्ष हुए धान खरीदी की तुलना में 6 हजार 8 सौ से अधिक किसानों ने अपना धान बेचा है। जो कि पिछले खरीदी से 4 प्रतिशत अधिक है। इस तरह आज दोपहर 12 बजे तक तक 2 लाख 47 हजार 125 क्विंटल अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में पंजीकृत 1 लाख 77 हजार 943 किसानों में से 1 लाख 68 हजार 113 किसानों ने धान बेच चुके है। जिसमे विकासखंड बलौदाबाजार 27 हजार 374, पलारी 33 हजार 543,कसडोल 29 हजार 343, बिलाईगढ़ 29 हजार 612, भाटापारा 18 हजार 969 एवं सिमगा में 29 हजार 272 किसान शामिल है। इस तरह सीमांत किसानों का 93 प्रतिशत,लघु किसानों का 97 प्रतिशत,10 एकड़ तक के किसानों का 98 प्रतिशत,बीस एकड़ तक के किसानों का 86 प्रतिशत एवं 20 एकड़ से ज्यादा किसानों में से 95 प्रतिशत ने धान बेचे हैं। अब केवल एक ही दिन धान खरीदी हेतु कार्य दिवस शेष है। जो भी किसान धान नही बेचा है वह धान बेच सकता है। सोसायटियों में जमा धान में से 65 प्रतिशत का उठाव भी हो चुका है। साथ ही जिले के कुल 11 लाख 1 हजार 935 किसानों ने 2 हजार 366 हेक्टयर रकबा का समपर्ण किया जा चुका है। जिले में धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य इस साल 7.63 लाख मीटरिक टन प्रस्तावित किया गया है। कलेक्टर डोमन सिंह ने आज सभी उपार्जन केंद्रों के नोडल अधिकारी को केंद्रों में जाकर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए है।
संबंधित खबरें
मोर दुआर-साय सरकार“ आवास प्लस 2.0 सर्वे कार्य में शामिल हुए जन प्रतिनिधि
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 अप्रैल 2025/ sns/- राज्य में “मोर दुआर-साय सरकार“ के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण 2.0 का का पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में “मोर आवास मोर अधिकार“ के संकल्प को साकार करने हेतु यह सर्वे अभियान तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है, जिसकी अंतिम तिथि […]
जोगीबांध के सरपंच के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव हेतु सम्मिलन 14 दिसम्बर को
अम्बिकापुर 4 दिसम्बर 2021/ अम्बिकापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगीबांध के सरपंच श्री घुरन साय के विरूद्ध लाये गए अविश्वास प्रस्ताव हेतु सम्मिलन 14 दिसम्बर 2021 को प्रातः11ः00 बजे से ग्राम पंचायत भवन जोगीबांन्ध में आहूत की गई है। विहित प्राधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर श्री प्रदीप कुमार साहू के द्वारा सम्मिलन […]
राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री श्री साय ने दी नए वर्ष की शुभकामनाएं
रायपुर, 02 जनवरी 2025/राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी और राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। श्री डेका ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्यपाल को जशपुर जिले के स्थानीय उत्पाद भेंट किए। राज्यपाल […]