बलौदाबाजार,4 फरवरी 2022/ धान खरीदी के लिए अब महज एक ही दिन कार्य दिवस बचा है। धान खरीदी में पिछले रिकार्ड को तोड़ते हुए गत वर्ष की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। जो कि और बढ़ने की उम्मीद है। जिले में अब तक 13 सौ 46 करोड़ रूपये के 6 लाख 941 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इस तरह 94 प्रतिशत किसान अपनी उपज उपार्जन केन्द्रों पर बेच चुके है। जो कि गत वर्ष हुए धान खरीदी की तुलना में 6 हजार 8 सौ से अधिक किसानों ने अपना धान बेचा है। जो कि पिछले खरीदी से 4 प्रतिशत अधिक है। इस तरह आज दोपहर 12 बजे तक तक 2 लाख 47 हजार 125 क्विंटल अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में पंजीकृत 1 लाख 77 हजार 943 किसानों में से 1 लाख 68 हजार 113 किसानों ने धान बेच चुके है। जिसमे विकासखंड बलौदाबाजार 27 हजार 374, पलारी 33 हजार 543,कसडोल 29 हजार 343, बिलाईगढ़ 29 हजार 612, भाटापारा 18 हजार 969 एवं सिमगा में 29 हजार 272 किसान शामिल है। इस तरह सीमांत किसानों का 93 प्रतिशत,लघु किसानों का 97 प्रतिशत,10 एकड़ तक के किसानों का 98 प्रतिशत,बीस एकड़ तक के किसानों का 86 प्रतिशत एवं 20 एकड़ से ज्यादा किसानों में से 95 प्रतिशत ने धान बेचे हैं। अब केवल एक ही दिन धान खरीदी हेतु कार्य दिवस शेष है। जो भी किसान धान नही बेचा है वह धान बेच सकता है। सोसायटियों में जमा धान में से 65 प्रतिशत का उठाव भी हो चुका है। साथ ही जिले के कुल 11 लाख 1 हजार 935 किसानों ने 2 हजार 366 हेक्टयर रकबा का समपर्ण किया जा चुका है। जिले में धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य इस साल 7.63 लाख मीटरिक टन प्रस्तावित किया गया है। कलेक्टर डोमन सिंह ने आज सभी उपार्जन केंद्रों के नोडल अधिकारी को केंद्रों में जाकर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए है।
संबंधित खबरें
जनदर्शन: आमजनों ने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण की मांग की
मुंगेली, 29 अक्टूबर 2025/sns/- जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी और नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिले के विभिन्न ग्रामों एवं नगरीय निकायों से […]
प्रदेश के 21 जिलों में कोरोना का नया मामला नहीं, पॉजिटिविटी दर 0.07 प्रतिशत
बेमेतरा, महासमुंद, जशपुर, कोंडागांव और नारायणपुर में अभी कोरोना का एक भी मरीज नहीं रायपुर. 21 दिसम्बर 2021. प्रदेश के 21 जिलों में 20 दिसम्बर को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 19 हजार 762 सैंपलों की जांच में 13 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। अभी प्रदेश […]
सारंगढ़ में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ दिसंबर 2024/sns/ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के मुख्य आतिथ्य में सारंगढ़ के खेलभाटा मैदान में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ महतारी और मां शारदा की पूजा के बाद तीनों ब्लॉक के गुब्बारे को आकाश की ओर छोड़कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में बिलाईगढ़ के विधायक […]

