जांजगीर-चांपा, 29 जनवरी, 2022/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में जिले के 239 धान उपार्जन केन्द्रों में आज 29 जनवरी की शाम 4 बजे तक 1 लाख 85 हजार 105 किसानों से 7 लाख 96 हजार 581.88 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 87.44 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। जिले में गत 01 दिसंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक 92.60 प्रतिशत से अधिक किसान अपना धान बेच चुके हैं। अब तक 1 लाख 85 हजार 105 किसानों से 7 लाख 96 हजार 581.88 टन धान की खरीदी की गई है। जिले में 1,99,888 किसान पंजीकृत है। राज्य शासन के निर्देशानुसार 07 फरवरी तक धान खरीदी की जाएगी। खरीदे गए धान में से अब तक करीब 73.46 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।
संबंधित खबरें
प्लेसमेंट की गारंटी वाले प्रशिक्षण को प्राथमिकता में करें शामिल-श्री सिंहदेव
अम्बिकापुर 1 जनवरी 2022/ छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव की मुख्य आतिथ्य में शनिवार को जनशिक्षण संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अम्बिकापुर स्थित जनशिक्षण संस्थान को पूरे देश के 50 उत्कृष्ट जनशिक्षण संस्थानों में शामिल किया गया है।इस अवसर पर कार्यक्रम को संबांधित करते हुए श्री सिंहदेव […]
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: आवेदन 31 तक
बिलासपुर, 15 जुलाई 2024/sns/- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुररस्कार वर्ष 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। बाल पुरस्कार से ऐसे बच्चों को पुरस्कृत किया जाना है जिन्होंने निस्वार्थ भावना से समाज के प्रति कार्य किए है। ऐसे बच्चे जिन्होंने खेल, सामाजिक, सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला और संस्कृति और नवाचार के क्षेत्र में […]
कलेक्टर ने किया शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली का निरीक्षण
बिना अनुमति के अनुपस्थित पांच शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश मुंगेली , जुलाई 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला मुख्यालय स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया और बिना अनुमति के अनुपस्थित पांच शिक्षकों प्रियंका शर्मा, […]