बीजापुर 21 जनवरी 2022:- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2022 को 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन Google meet के माध्यम से समस्त जिलों की सहभागिता में ऑनलाईन किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 हेतु राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म जैसे कि Facbook, Youtube, Twiter ईत्यादि पर आम नागरिक मतदाताओं/ दर्शकों/ महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं हेतु सीधा प्रसारण किया जावेगा। जिसका लिंक पृथक से साझा किया जावेगा। जिला स्तर पर क्रियाशील समस्त शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, सिविल सोसायटी के सदस्यों एवं अन्य हितसाधकों को निर्धारित तिथि एवं समय पर लिंक को क्लिक करके सीधा प्रसारण देखने निर्देशित किया गया है। 25 जनवरी 2022 को अपने-अपने कार्यालय /संस्था में शपथ ग्रहण कर फोटोग्राफ्स व्हाटसअप मोबाईल नम्बर 7587 128486 में उपलब्ध करायें। राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजन के दौरान कोविड-19 के दिशा- निर्देशों का अनुपालित सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए हैं।
संबंधित खबरें
खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत आज मैनपाट महोत्सव की बैठक में होंगे शामिल
अम्बिकापुर मार्च 2022/ छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत 6 मार्च 2022 को प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 2ः15 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित मैनपाट महोत्सव की बैठक में शामिल होंगे। वे दोपहर 2ः20 बजे बौरीपारा निवास जाएंगे। मंत्री श्री भगत अपरान्ह 3ः15 बजे पीजी कॉलेज ग्राउंड […]
छत्तीसगढ़ की पारा एथलेटिक्स नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी छोटी मेहरा एवं संगीता मसीह पैरा राष्ट्रमंडल खेल एवं एशियाई खेल के लिए देंगें ट्रायल
कवर्धा, दिसंबर 2021। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की छोटी मेहरा एवं संगीता मसीह की हौसलों का उड़ान मिल गई है। आगामी भारतीय पारा ओलंपिक कमेटी द्वारा आयोजित तीसरी भारतीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप बेंगलुरु (कर्नाटक) में 19 एवं 20 दिसंबर 2021 को आयोजित है। जिसमें छत्तीसगढ़ से कबीरधाम जिले की छोटी मेहरा एवं संगीता मसीह का चयन […]
मुख्यमंत्री ने भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन
रायपुर, 23 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आजादी के इन महानायकों ने मातृभूमि के लिए हंसते-हंसते […]