बीजापुर 21 जनवरी 2022:- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2022 को 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन Google meet के माध्यम से समस्त जिलों की सहभागिता में ऑनलाईन किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 हेतु राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म जैसे कि Facbook, Youtube, Twiter ईत्यादि पर आम नागरिक मतदाताओं/ दर्शकों/ महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं हेतु सीधा प्रसारण किया जावेगा। जिसका लिंक पृथक से साझा किया जावेगा। जिला स्तर पर क्रियाशील समस्त शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, सिविल सोसायटी के सदस्यों एवं अन्य हितसाधकों को निर्धारित तिथि एवं समय पर लिंक को क्लिक करके सीधा प्रसारण देखने निर्देशित किया गया है। 25 जनवरी 2022 को अपने-अपने कार्यालय /संस्था में शपथ ग्रहण कर फोटोग्राफ्स व्हाटसअप मोबाईल नम्बर 7587 128486 में उपलब्ध करायें। राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजन के दौरान कोविड-19 के दिशा- निर्देशों का अनुपालित सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए हैं।
संबंधित खबरें
*गर्मी की अधिकता के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में परिवर्तन*
*अब सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र* गौरेला पेंड्रा मरवाही, अप्रैल 2023/ राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्मी की अधिकता के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। विभाग द्वारा इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों, जिला कार्यक्रम […]
फोटो और कैप्शन
जगदलपुर मार्च 2025/sns/ मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैलाडिला आयरन ओर डिपॉजिट 4 के प्रकरण पर, स्वीकृत क्रिटिकल रोड्स की प्रगति, अति संवेदनशील क्षेत्रों में मोबाइल टॉवर स्थापना करने की प्रगति, नवीन आवश्यक टॉवर्स की स्वीकृति प्रस्ताव सहित अन्य मोबाइल सुविधा पर चर्चा किए। इस वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में बस्तर […]
अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
रायपुर, 13 मई 2025/sns/- अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर 12 मई को पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के पुराने ऑडिटोरियम हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक आयोजित होगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री […]