बीजापुर 12 जनवरी 2022- नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण काल के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान किये जा रहे सैम्पल टेस्टिंग के दौरान अटल आवास बीजापुर में 01 मरीज की जांच रिर्पोट पाजिटिव्ह पाये जाने के कारण अटल आवास बीजापुर का क्षेत्र 50 मीटर वर्णित सीमा का क्षेत्र 11 जनवरी से आगामी 14 दिवस की अवधि तक के लिए कंटेटमेंट जोन घोषित किया गया है। वर्णित सीमा में उत्तर दिशा में सरिता का रूम है। दक्षिण दिशा में संतोष पटेल का रूम है। पूर्व में कृष्णा अनुमल का रूम तथा पश्चिम दिशा में सीसी सड़क स्थित है। आगामी 14 दिवस तक उक्त कंटेंटमेंट जोन में प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुंच कर सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति की जावेगी। कंटेंटमेंट जोन अंन्तर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन प्रतिबंधत रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी के अतिरिक्त अन्य किसी कारणों से कंटेंटमेंट जोन से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। जिला चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य की निगरानी एवं निर्देशानुसार सैम्पल इत्यादि जांच हेतु लिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। प्रभारी अधिकारियों को उक्त कंटेंटमेंट जोन में एकल प्रवेश द्वार एवं निकास की व्यवस्था हेतु बेरिकेटिंग, सेनेटाईजिंग कार्यस्थल में एक्टिव सर्विलांस, बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा मास्क पीपीई किट उपलब्ध कराने आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं कानून.पुलिस व्यवस्था कंटेंटमेंट जोन को सील करने एवं गश्त करने आवश्यक पुलिस की व्यवस्था उपलब्ध कराने जैसे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
संबंधित खबरें
नगर पालिका उप निर्वाचन 2022-23
मतगणना के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्तबिलासपुर 30 दिसंबर 2022। नगर पालिका उप निर्वाचन 2022-23 हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार वार्ड क्र-16 विष्णु नगर की मतगणना 12 जनवरी 2023 को बर्जेस मेमोरियल कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला हिन्दी मीडियम बिलासपुर में किया जाना है। मतगणना का कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराये जाने हेतु श्री वैभव […]
पीडीएस के तहत माह फरवरी के लिए 5,148 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन
रायपुर, 09 फरवरी 2023/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा गैर अनुसूचित क्षेत्रों के गैस कनेक्शनधारी राशन कार्डों में भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत केरोसिन प्रदाय किए जाने निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय नई दिल्ली से वर्ष 2023 के चतुर्थ तिमाही के लिए प्राप्त […]
स्वामी आत्मानंद स्कूल पुसौर ने कलेक्टर को भेंट किया विद्यालय गतिविधियों का एलबम
रायगढ़, मई2023/ स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पुसौर के प्राचार्य रूपेश चौधरी द्वारा अपने विद्यालय की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों से संबंधित छायाचित्रों से सुसज्जित फोटोग्राफ्स का एलबम स्मृति 2022-23 कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा को सौंपा। 11 मई को कलेक्टर कार्यालय में 10वीं 12वीं बोर्ड के टापर्स छात्राओं के सम्मान कार्यक्रम के अवसर […]