रायपुर, 11 जनवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री भारत सिंह ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के 22 अनुसूचित जनजाति के उच्चारण विभेद एवं मात्रात्मक त्रुटि के संबंध में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मण्डल ने समाज की अन्य समस्याओं के संबंध में भी मुख्यमंत्री से चर्चा की। इस अवसर पर सर्वश्री बी.पी.एस. नेताम, जी.एस. धनंजय, यू.आर. नेताम, व्ही.एस. आतराम, पी.आर. नायक, प्रेम लाल सिदार, एन.पी. नौरोजी, फणीन्द्र भोई, एन.एस. ठाकुर, कुंदन सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।
संबंधित खबरें
आकस्मिक वर्षा से फसल क्षति के आंकलन के लिए सभी
राजनांदगांव , नवम्बर 2021। जिले में विगत 2 दिनों से आकस्मिक वर्षा हो रही है। जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आकस्मिक वर्षा से फसल क्षति का आंकलन हल्का पटवारियों के माध्यम से कराने एवं आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण तैयार करने और फसल क्षति की जानकारी […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज वैशाली नगर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में दी अनेक विकास कार्याे की सौगात
वैशाली नगर में 7 करोड़ एक लाख रूपए के 7 विकास कार्याे का किया लोकार्पण एवं 38 करोड़ 38 लाख रूपए के 12 विकास कार्याे का किया भूमिपूजन दुर्ग, अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज वैशाली नगर विधानसभा के क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्याे की सौगात दी। वैशाली नगर […]
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 02 से 08 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का होगा आयोजन
दुर्ग 25 सितम्बर 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मद्यपान एवं अन्य मादक द्रव्यों पदार्थों तथा नशीली दवाओं के दुरूपयोग की रोकथाम हेतु समुदाय में व्यापक जनमत विकसित करने के लिए 02 अक्टूबर 2024 से 08 अक्टूबर 2024 तक मद्य निषेध सप्ताह का […]