रायगढ़, 22 जुलाई 2025/sns/- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है और खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रायगढ़ शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया और दूध व दुग्ध उत्पादों सहित अन्य खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने शहर के कई प्रतिष्ठानों से नमूने एकत्र किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मुरारी द किचन ढि़मरापुर चौक का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त कारखाना मुरारी एवं महावीर मिष्ठान भंडार, हटरी चौक से ‘खोवा’ (खुला) का नमूना संदेह के आधार पर जब्त किया गया। साथ ही गणगौर स्वीट्स पैलेस रोड, विकास डेयरी चक्रधर नगर और फ्रेश सेल बड़े रामपुर स्थित पनीर निर्माण इकाई का भी निरीक्षण किया गया। यहां से खुले पनीर का नमूना लिया गया और प्रतिष्ठानों को साफ.-सफाई व अन्य सुधारों के लिए नोटिस जारी किए गए।खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की निगरानी और कार्रवाई लगा
संबंधित खबरें
रत्नदीप बनकर काशीनाथ जी ने समाज के लिए जीवन समर्पित किया : डॉ मोहन भागवत
रत्नदीप बनकर काशीनाथ जी ने समाज के लिए जीवन समर्पित किया : डॉ मोहन भागवत “ शुद्ध सात्विक प्रेम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सौ वर्ष की यात्रा पूर्ण की” स्व.काशीनाथ गोरे के जीवन कृतित्व पर केंद्रित स्मारिका का विमोचन संपन्न बिलासपुर : रविवार 30 अगस्त 2025 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान […]
दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न
दुर्ग, 29 जनवरी 2026/sns/- दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के चतुर्थ दीक्षांत समारोह आज विश्वविद्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका की गरिमामयी मौजूदगी में संपन्न हुई। समारोह में 1536 छात्रों को पशुचिकित्सा एवं पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी एवं मात्स्यिकी शंकाय में स्नातक, स्नातकोत्तर तथा पीएचडी उपाधि प्रदान की गई। 45 […]
जनसंपर्क विभाग के उपसंचालक श्री आनंद प्रकाश सोलंकी को सेवानिवृत्ति पर दी गई गरिमामय विदाई
जनसंपर्क विभाग के उपसंचालक श्री आनंद प्रकाश सोलंकी को सेवानिवृत्ति पर दी गई गरिमामय विदाई मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ में अनवरत 23 वर्षों तक उल्लेखनीय सेवाएं रायपुर, 30 जून 2025/ जनसंपर्क विभाग में 31 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले उप संचालक श्री आनंद प्रकाश सोलंकी के सेवानिवृत्ति अवसर पर 30 जून सोमवार को जनसंपर्क […]

