रायगढ़, दिसम्बर2021/ कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन संभाग बिलासपुर में रायगढ़ जिला के लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु 10 से 14 जनवरी 2022 तक पेंशन निराकरण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। लंबित पेंशन प्रकरण के निराकरण हेतु प्राथमिकता के आधार पर स्वयं रूचि लेते हुए संबंधित विभाग के लिपिक के साथ समन्वय कर संभागीय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन कार्यालय बिलासपुर में उपस्थित होकर लंबित पेंशन प्रकरण का निराकरण करा सकते है। निराकरण होने के उपरांत कोषालय में भी जरूर अवगत करायें।
संबंधित खबरें
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला सत्र न्यायालय में संगोष्ठी का हुआ आयोजन
बलौदाबाजार,6 जून 2023/विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अध्यक्ष,जिला न्यायाधीश विजय कुमार एक्का के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार सचिव सुश्री मयूरा गुप्ता के नेतृत्व में जिला न्यायालय बलौदाबाजार के सभागार में पर्यावरण के संबंध में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके तहत पूरे विश्व में मनाये जाने वाले पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण […]
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. नायक 7 मार्च को बिलासपुर प्रवास पर
बिलासपुर मार्च 2022। छ.ग. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक 7 मार्च 2022 को बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगी। सबेरे 11 बजे बिलासपुर विश्राम गृह में उनका आगमन होगा। इसके पश्चात् 11.30 बजे के बाद प्रार्थना भवन जल संसाधन विभाग में बिलासपुर एवं मुंगेली जिले से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। […]
एकलव्य विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती: वॉक इन इन्टरव्यू सात जून को
कोरबा , जून 2022/जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सत्र 2022- 23 के लिए अस्थायी रूप से हिन्दी/अंग्रेजी सीबीएसई पैटर्न पर शाला संचालन के लिए मानदेय पर अतिथि शिक्षको की भर्ती के लिए सात जून को वॉक इन इन्टरव्यू का आयोजन किया गया है। वॉक इन इन्टरव्यू के लिए आवेदन पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त […]