बलौदाबाजार,6 जून 2023/विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अध्यक्ष,जिला न्यायाधीश विजय कुमार एक्का के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार सचिव सुश्री मयूरा गुप्ता के नेतृत्व में जिला न्यायालय बलौदाबाजार के सभागार में पर्यावरण के संबंध में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके तहत पूरे विश्व में मनाये जाने वाले पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण समस्या एवं समाधान पर सभी न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण द्वारा अपना विचार व्यक्त किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्लास्टिक के उपयोग ना करने, अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने एवं उन वृक्षों का संरक्षण किये जाने के बारे में बताया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला न्यायाधीश पाक्सो शहाबुद्दीन कुरैशी,व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-दो श्रीमती मंजूलता सिन्हा, सुश्री मृणालिनी कातुलकर, सुश्री दीक्षा देशलहरे उपस्थित थे। साथ ही अधिवक्ता संघ से वरिष्ठ अधिवक्ता श्री द्विवेदी, सुश्री दीपा सोनी, श्री गणेश बाघमार सहित अन्य अधिवक्तागण एवं जिला न्यायालय बलौदाबाजार के कर्मचारीगण तथा जिला न्यायलय बलौदाबाजार में उपस्थित पक्षकार सहित लगभग 100 से अधिक लोग उपस्थित रहे। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उपस्थित महिलाओं को पौधा उपहार स्वरूप दिया गया। इसके साथ ही जिला न्यायालय बलौदाबाजार परिसर में जिला न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशगण के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने जारी किया आदेश
05 मई सायं 5ः00 बजे से मतदान तिथि 07 मई तक तथा मतगणना तिथि 04 जून को मदिरा का किसी भी प्रकार का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विलास भोस्कर ने छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर(आबकारी) विभाग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा […]
धान खरीदी के लिए समितियों में की गई व्यवस्था पर्याप्त, धान बेचने में नहीं हुई कोई परेशानी, टोकन भी मिला आसानी से रू किसान श्री देव कुमार
जिले में आज 71 क्विंटल 60 किलो धान की हुई खरीदी
कोरबा, नवंबर 2022/ जिले में 1 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत आज दो समितियों में कुल 71 क्विंटल 60 किलो धान की खरीदी हुई। धान बेचने आए किसानों ने धान खरीदी केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई। धान खरीदी केंद्र चौतमा में किसान श्री देव कुमार डिक्सेना ने 62 […]
लोरमी एवं मुंगेली विधानसभा से आज 13 नाम निर्देशन पत्र दाखिल
मुंगेली, अक्टूबर 2023// विधानसभा आम निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज लोरमी एवं मुंगेली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 10 अभ्यर्थियों ने 13 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-26 लोरमी अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी से अभ्यर्थी अरूण साव, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे.) से अभ्यर्थी सागर सिंह ठाकुर, […]