कोरबा, नवंबर 2022/ जिले में 1 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत आज दो समितियों में कुल 71 क्विंटल 60 किलो धान की खरीदी हुई। धान बेचने आए किसानों ने धान खरीदी केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई। धान खरीदी केंद्र चौतमा में किसान श्री देव कुमार डिक्सेना ने 62 क्विंटल 80 किलो धान बेचा। किसान श्री डिक्सेना ने बताया कि धान खरीदी के लिए समितियों में की गई व्यवस्थाएं पर्याप्त है। धान बेचने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। साथ ही धान बेचने के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था भी सराहनीय है। सरकार द्वारा टोकन तुम्हर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन लेकर आसानी से धान बेचने की सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि दूर-दराज में रहने वाले किसानों को टोकन लेने के लिए खरीदी केंद्र नहीं आना पड़ेगा। मोबाइल के माध्यम से ही टोकन मिल जाएगा। किसान श्री देव कुमार ने खरीदी केंद्र में सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं को बेहतर बताते हुए कहा कि राज्य शासन की व्यवस्था से किसान खुश है। इसी प्रकार धान खरीदी केंद्र पसान में गांव के ही किसान श्री प्रकाशचंद्र जाखड़ ने 8 क्विंटल 80 किलो धान की बिक्री की। उन्होंने भी शासन की बेहतर व्यवस्था से धान खरीदी में सहूलियत होने की बात कही।
धान खरीदी के लिए समितियों में की गई व्यवस्था पर्याप्त, धान बेचने में नहीं हुई कोई परेशानी, टोकन भी मिला आसानी से रू किसान श्री देव कुमार
संबंधित खबरें
*आधार डेटा संकलन हेतु विशेष शिविर*
*प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को बूथ लेवल पर प्रत्येक मतदान केन्द्र भवन में होगा आधार संकलन*रायपुर, सितंबर 2022/भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों में मतदाताओं से आधार डेटा संग्रह कर, मतदाता सूची में जोड़ने और प्रमाणीकरण तथा एक से अधिक बार पंजीबद्ध व्यक्तियों के नाम की पहचान करना है।इस कार्य […]
महिला एवं बाल विकास विभाग के संविदा भर्ती की अंतिम मेरिट सूची जारी मिशन शक्ति अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण में कार्य करेंगे संविदा कर्मी कार्यालय सहायक के सभी अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट में फेल
सारंगढ़ बिलाईगढ़, नवंबर 2024/sns/ महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन शक्ति अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण (डीएचईडब्ल्यू) संविदा भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। जिला स्तरीय समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन, लिखित व कौशल परीक्षा तथा साक्षात्कार के कुल अंकों के आधार पर अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया है। […]