मुंगेली / दिसम्बर 2021// लोक निर्माण विभाग के कार्य पालन अभियंता ने आज यहां बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है और निर्माण कार्य के संबंध में समस्त आपत्तियों का निराकरण कर लिया गया है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में समस्त भवनों के पानी निकासी हेतु एक हजार मीटर आरसीसी नाली का निर्माण किया गया है। जिससे परिसर में कहीं पर भी सीवरेज की समस्या नहीं है। उन्होने बताया कि आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जो भी त्रुटियां बताई गई है। उसे भी ठीक करा दिया गया है, एवं भवन विद्यार्थियों व कर्मचारियों के रहने हेतु उपयुक्त है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा समय-समय पर निर्माण कार्य के संबंध में जो भी समस्याएं बताई जाती है। उसका भी निराकरण किया जाता है। इसी तरह जिला परियोजना लाईलीहुड काॅलेज के बालक छात्रावास के निर्माण कार्य में हुई त्रुटियों को भी दूर कर लेने की जानकारी दी गई है और लाईलीहुड काॅलेज का हास्तांतरण कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री हरेली तिहार के मौके पर पशुपालक किसानों और गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों देंगे 16.29 करोड़ रूपए की सौगात
रायपुर, 16 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 17 जुलाई को हरेली तिहार के मौके पर गौठानों में गोबर बेचने वाले ग्रामीण पशुपालक किसानों सहित गौठान समितियों और महिला समूहों को 16 करोड़ 29 लाख रूपए की राशि का अंतरण सीधे उनके बैंक खातों में करेंगे। गोधन न्याय योजना के तहत ऑनलाईन राशि अंतरण का […]
बाढ़ संभावित पुल पर आवागमन रोकने प्रशासन की टीम तैनात, एहतियात के लिए कराई जा रही मुनादी
*कलेक्टर रजत बंसल ले रहे है पल पल की जानकारी, सहायता के लिए कंट्रोल रुम स्थापित व नम्बर जारी* बलौदाबाजार, अगस्त 2022/कलेक्टर रजत बंसल ने जिले में हो रही लगातार वर्षा एवं बाढ़ की सम्भावित स्थिति को देखते हुए नागरिकों से सुरक्षित रहने की अपील की है। वह लगातार स्थिति पर नजर बनाएं हुए है।सम्बंधित […]
स्पर्श आकांक्षा स्व-सहायता समूह सोण्ड्रा की महिलाएं वर्मी खाद विक्रय से प्राप्त आय से घर की आवश्यक जरूरतों को कर रही है पूरा
सरकार ने गौठनों के माध्यम से दिया रोजगार: उषा निषादरायपुर 05 जून 2023/ स्पर्श आकाक्षां स्व-सहायता समूह सोण्ड्रा की महिलाएं वर्मी खाद विक्रय से प्राप्त आय से घर की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने मे अपनी योगदान दे रहीं है। समूह की दीदीयों ने बताया कि अब तक समूह को ढाई लाख रुपए से अधिक […]