मुंगेली / दिसम्बर 2021// लोक निर्माण विभाग के कार्य पालन अभियंता ने आज यहां बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है और निर्माण कार्य के संबंध में समस्त आपत्तियों का निराकरण कर लिया गया है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में समस्त भवनों के पानी निकासी हेतु एक हजार मीटर आरसीसी नाली का निर्माण किया गया है। जिससे परिसर में कहीं पर भी सीवरेज की समस्या नहीं है। उन्होने बताया कि आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जो भी त्रुटियां बताई गई है। उसे भी ठीक करा दिया गया है, एवं भवन विद्यार्थियों व कर्मचारियों के रहने हेतु उपयुक्त है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा समय-समय पर निर्माण कार्य के संबंध में जो भी समस्याएं बताई जाती है। उसका भी निराकरण किया जाता है। इसी तरह जिला परियोजना लाईलीहुड काॅलेज के बालक छात्रावास के निर्माण कार्य में हुई त्रुटियों को भी दूर कर लेने की जानकारी दी गई है और लाईलीहुड काॅलेज का हास्तांतरण कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला महुदा का हाई स्कूल में हुआ उन्नयन
जांजगीर-चांपा, 16 सितंबर 2022/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार जिला जांजगीर-चांपा के बलौदा ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला महुदा का उन्नयन हाई स्कूल में किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने उन्नयित शाला से संबंधित बीईओ एवं प्राचार्य को निर्देशित किया है कि उन्नयित शाला में छात्र-छात्राओं को […]
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों और किसानों की समस्याएं
लगभग 300 लोगों ने कलेक्टर से मुलाकात कर दिया आवेदनबिलासपुर 28 फरवरी 2023/कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज यहां जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में शहर सहित दूर-दराज गांवों से आए ग्रामीण किसानों से मिलकर उनकी सामुदायिक और व्यक्तिगत समस्याएं इत्मीनान से सुनी। तत्काल हल हो सकने वाली समस्याओं का निदान कर गंभीर किस्म […]
नगरीय प्रशासन मंत्री ने वीर शहीद ठाकुर रुद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
जांजगीर-चांपा, अगस्त 2023/ छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम विभाग मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने जिले के ग्राम सोनसरी के शहीद ठाकुर रूद्र प्रताप सिंह की आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर अकलतरा विधायक श्री सौरभ सिंह, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एस पी श्री विजय अग्रवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि […]