दुर्ग / दिसंबर 2021/नगरीय निर्वाचन में मतगणना स्थल में प्रतिबंधित सामग्रियों को प्रशासन ने चिन्हांकित किया है। इस संबध में जानकारी देते हुए, अपर कलेक्टर श्रीमती पदमिनी भोई ने बताया कि मतगणना स्थल में मोबाईल-फोन की अनुमति नही होगी। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण भी अंदर ले जाने नही दिया जाएंगे। कैलक्युलेटर एवं पेन भी निषेध है, इनमें ज्वलनशील पदार्थ जैसे माचिस, लाईटर आदि पर भी प्रतिबंध रहेगा। सिगरेट, बीड़ी, पान, गुटखा पर भी प्रतिबंध रहेगा। पेय पदार्थो जैसे पानी बाटल, कोल्ड्रिंक पर भी प्रतिबंध रहेगा। डंडा, चाकू, हथियार आदि के साथ प्रवेश वर्जित रहेगा। उल्लेखनीय हेै कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये है। इसके लिए आपात स्थितियों से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम भी लगाई गई है।
संबंधित खबरें
आपस में समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष चुनाव कराए: व्यय प्रेक्षकों के निर्देश
व्यय प्रेक्षक श्री पाठक एवं श्री कुमार ने की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा रायपुर 13 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए नियुक्त किए गए व्यय प्रेक्षक श्री आस्थानंद पाठक एवं श्री रणविजय कुमार ने आज निर्वाचन के लिए जिले में अब तक की गई प्रशासनिक तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन कार्य से संबद्ध […]
सरेंडा गांव में तीन ग्रामीणों की मृत्यु दूषित जल या डायरिया से नहीं हुई
कवर्धा, 20 जुलाई 2024/sns/- कबीरधाम जिले के बोडला विकासखण्ड के ग्राम सोनवाही के पारा-टोला ग्राम सरेंडा निवासी तीन ग्रामीणों की मृत्यु का कारण दूषित जल पीने अथवा डायरिया से नहीं हुई है। तीन ग्रामीणों की मृत्यु का कारण अलग-अलग है और एक ग्रामीण महिला की मृत्यु रायपुर डॉ भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में हुई है। […]
दिव्यांग होने के बाद भी संघर्ष कर बनी घर की पालनहार
दुर्ग / दिसंबर 2021/ आदर्श बनी सुश्री अनुराग ठाकुर गांव के बच्चों के लिए एक आदर्श बनकर उभरी है। आज उनका नाम गांव के प्रत्येक बच्चें के जुबन में है। दिव्यांग होने के बाद भी अनुराग अपने परिवार का सहयोग मनरेगा में मेट का कार्य करते हुए कर रही है। सुश्री अनुराग ठाकुर, ग्राम पंचायत […]