दुर्ग / दिसंबर 2021/नगरीय निर्वाचन में मतगणना स्थल में प्रतिबंधित सामग्रियों को प्रशासन ने चिन्हांकित किया है। इस संबध में जानकारी देते हुए, अपर कलेक्टर श्रीमती पदमिनी भोई ने बताया कि मतगणना स्थल में मोबाईल-फोन की अनुमति नही होगी। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण भी अंदर ले जाने नही दिया जाएंगे। कैलक्युलेटर एवं पेन भी निषेध है, इनमें ज्वलनशील पदार्थ जैसे माचिस, लाईटर आदि पर भी प्रतिबंध रहेगा। सिगरेट, बीड़ी, पान, गुटखा पर भी प्रतिबंध रहेगा। पेय पदार्थो जैसे पानी बाटल, कोल्ड्रिंक पर भी प्रतिबंध रहेगा। डंडा, चाकू, हथियार आदि के साथ प्रवेश वर्जित रहेगा। उल्लेखनीय हेै कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये है। इसके लिए आपात स्थितियों से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम भी लगाई गई है।
संबंधित खबरें
जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में किया गया मतदान दलों के तृतीय रेण्डमाइजेशन
जांजगीर-चांपा फरवरी 2025/sns/ छ.ग. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के नगरीय निकायों (03 नगर पालिका परिषद, 08 नगर पंचायत) के मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन पश्चात गठित दलों को दल क्रमांक आबंटित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा की उपस्थिति में आज जिला कलेक्टोरेट कार्यालय सभाकक्ष जिले […]
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 07 मार्च से
मुंगेली 17 फरवरी 2022// छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 07 मार्च से 25 मार्च तक प्रस्तावित है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने विधानसभा से संबंधित जानकारी निर्धारित समय सीमा पर प्रेषित करने के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
महोत्सव में नामी कलाकार बिखेरेंगे मनमोहक छटा
दंगल, पतंग उत्सव एवं तीरंदाजी का होगा रोमांच अम्बिकापुर 10 फरवरी 2023/ 14 से 16 फरवरी 2023 तक तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव में बॉलीवुड, छॉलीवुड एवं भोजपुरी के नामी कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता, पतंग उत्सव, तीरंदाजी एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स का रोमांच भी रहेगा।महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर पर […]