रायगढ़, दिसम्बर2021/ जिला चिकित्सालय रायगढ़ के माध्यम से सखी वन स्टॉप सेंटर रायगढ़ में वृद्ध महिला के परिजनों की पतासाजी हेतु आवेदन प्राप्त हुआ था। सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा तत्काल निराश्रित महिला को फिमेल सर्जिकल वार्ड में जाकर वृद्ध महिला की स्थिति की जानकारी ली गई। वृद्ध महिला से बातचीत कर परिजनों की पूर्ण जानकारी लेते हुए संबंधित क्षेत्र बलौदाबाजार सखी वन स्टॉप सेंटर से संपर्क कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन के सहयोग से परिजनों की पतासाजी की गई। परिजनों को सूचना मिलते ही परिजन सखी सेंटर रायगढ़ में उपस्थित हुए। बताया गया कि उक्त महिला 8 माह से लापता थी जिसका पतासाजी किया जा रहा था, परंतु कहीं पता नहीं चला था। वृद्ध महिला के परिजनों को महिला संरक्षण अधिकारी व सखी सेंटर रायगढ़ द्वारा वृद्ध महिला का उचित इलाज का सलाह देते हुए वृद्ध महिला को परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों को अपनी खुशी व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया गया।
संबंधित खबरें
विश्व दिव्यांगता दिवस पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
मुंगेली 04 दिसम्बर 2021// विश्व दिव्यांगता दिवस 3 दिसंबर के अवसर पर कक्षा पहली से बारहवीं तक के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारने तथा उनके कौशल को उचित मंच के उद्देश्य से जिले के ग्राम जरहागांव के गांधी मैदान में जिला स्तरीय खेलकूद एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया […]
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर, 01 अक्टूबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 02 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंनेे अपने संदेश में कहा है कि शास्त्री जी ने सादगी से जीवन जिया और अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा में अर्पित कर दिया। वास्तव में वे सच्चे […]
जिले में अब तक 356 करोड़ 51 लाख 75 हजार से अधिक रूपये की 18 लाख 36 हजार 672 क्विंटल धान की खरीदी
मुंगेली दिसम्बर 2021// राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के कुशल मार्ग निर्देशन मं धान खरीदी का कार्य सभी 66 सहकारी समितियों के 97 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से […]