रायगढ़, दिसम्बर2021/ जिला चिकित्सालय रायगढ़ के माध्यम से सखी वन स्टॉप सेंटर रायगढ़ में वृद्ध महिला के परिजनों की पतासाजी हेतु आवेदन प्राप्त हुआ था। सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा तत्काल निराश्रित महिला को फिमेल सर्जिकल वार्ड में जाकर वृद्ध महिला की स्थिति की जानकारी ली गई। वृद्ध महिला से बातचीत कर परिजनों की पूर्ण जानकारी लेते हुए संबंधित क्षेत्र बलौदाबाजार सखी वन स्टॉप सेंटर से संपर्क कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन के सहयोग से परिजनों की पतासाजी की गई। परिजनों को सूचना मिलते ही परिजन सखी सेंटर रायगढ़ में उपस्थित हुए। बताया गया कि उक्त महिला 8 माह से लापता थी जिसका पतासाजी किया जा रहा था, परंतु कहीं पता नहीं चला था। वृद्ध महिला के परिजनों को महिला संरक्षण अधिकारी व सखी सेंटर रायगढ़ द्वारा वृद्ध महिला का उचित इलाज का सलाह देते हुए वृद्ध महिला को परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों को अपनी खुशी व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया गया।
संबंधित खबरें
ओडिशा में भाजपा के पक्ष में बहुत अच्छा वातावरण – विष्णु देव साय
कांग्रेस की दुर्गति आज पूरा देश देख रहा रायपुर/सुंदरगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ओडिशा के सुंदरगढ़ लोकसभा के अंतर्गत जामपाली में जनसभा को संबोधित किया। सभा के पश्चात पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ओडिशा में आज हमारा पांचवा दिन है और बीते दिन नवरंगपुर, कोरापुट, कालाहांडी, बरगढ़, बलांगीर […]
विकासखंड स्तर पर दिव्यांगजनों के लिए प्रमाणीकरण, नवीनकरण एवं यूडीआईडी पंजीयन शिविर का आयोजन
कवर्धा, 10 मई 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा कबीरधाम जिले में विकासखंड स्तर पर दिव्यांगजनों के लिए प्रमाणीकरण, नवीनकरण एवं यूडीआईडी पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां दिव्यांगजनों का परीक्षण उपरांत प्रमाणीकरण, यूडीआईडी पंजीयन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक […]
मृतक के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता
दुर्ग / जुलाई 2022/प्राकृतिक आपदा से मृत्यु हो जाने पर मृतक के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इनमें स्व. अवधराम यादव की तालाब में डूबने से और स्व. तुलसी साहू एवं स्व. श्रीमती ज्वाला सेन की आग लगने से हुई मृत्यु के लिए उनके परिजनों के लिए क्रमशः 4-4 लाख […]