अम्बिकापुर / दिसम्बर 2021/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि अनुसूचित जनजाति एवं परम्परागत वन निवासी अधिनियम 2006 नियम 2007 यथा संशोधित नियम 2012 के अंतर्गत जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक 15 दिसम्बर 2021 को दोपहर 12ः30 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला स्तरीय वन अधिकारी समिति के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार झा करेंगे। इस बैठक में वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2006 यथा संशोधित नियम 2012 के प्रतिकूल स्वीकृत वन अधिकार मान्यता पत्रों के संदर्भ में कार्यवाही सहित अध्यक्ष की अनुमति से अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
संबंधित खबरें
आचार संहिता लागू क्षेत्र के शस्त्र लायसेंसीधारी अपने अस्त्र-शस्त्र नजदीकी पुलिस स्टेशन में 7 दिवस के अंदर करें जमा
रायगढ़, नवंबर 2021/ नगरीय निकाय आम/उप चुनाव 2021 के तहत नगर पालिका परिषद सारंगढ़ तथा नगर पालिक निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 9 एवं 25 के पार्षद पद हेतु आगामी 20 दिसम्बर को मतदान एवं 23 दिसम्बर 2021 को मतगणना होना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भीम सिंह ने निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण रूप […]
नगर के विकास के लिए सरकार योजनाबद्ध रूप से कर रही कार्य – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
दुर्ग, नवंबर 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई नगर पलिक निगम क्षेत्र में स्थित हुड़को में आयोजित कार्यक्रम में 3 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत के 8 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नगर के विकास के लिए […]
खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर होगी सख्त कार्रवाई – कलेक्टर
13 हाइवा को जब्त कर 09 लाख 61 हजार रूपए की गई वसूली मुंगेली दिसंबर 2024/sns/ कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की गई है। परिवहन, खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त दल द्वारा 13 हाइवा को जब्त कर 09 लाख 61 […]