मुंगेली / दिसम्बर 2021// जिला शिक्षा अधिकारी ने आज यहां बताया कि महंत जगन्नाथ दास शासकीय इंग्लिश स्कूल लोरमी एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल पथरिया में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों (हिन्दी माध्यम हेतु व्याख्याता हिन्दी, व्याख्याता संस्कृत, शिक्षक कला, शिक्षक विज्ञान, लेखापाल/सहायक ग्रेड-02, सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य) की पूर्ति हेतु संविदा नियुक्ति हेतु विगत दिनों गूगल फार्म के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरान्त पात्र सह मेंरिट एवं अपात्रों की सूची जारी कर दी गई है। जिसका अवलोकन जिले की वेबसाईट www.mungeli.gov.in पर किया जा सकता है। सूची के संबंध में स्वयं उपस्थित होकर मूल दस्तावेज एवं स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ 10 दिसम्बर तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है।
संबंधित खबरें
12वीं बोर्ड की परीक्षा 01 मार्च से और 10वीं की 02 मार्च से
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी की समय सारणी शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) की परीक्षाएं भी 01 मार्च से रायपुर, 28 दिसम्बर 2023/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा कक्षा 12वीं और 10वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा 2024 की समय-सारणी जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार हाई सेकण्डरी कक्षा 12वीं […]
वेटलैण्ड मित्र हेतु इच्छुक व्यक्ति या संस्था 28 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
अम्बिकापुर, 04 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण के द्वारा राज्य के समस्त 2.25 हेक्टेयर के ऊपर के 11262 वेटलैण्ड का ग्राउण्ड ट्रुथिंग कर आर्द्रभूमि नियम के तहत संरक्षण एवं संवर्धन किया जाना है। इस हेतु भारत सरकार, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की परिकल्पना को साकार रूप प्रदान करने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैण्ड […]
आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024
राजनैतिक दलों द्वारा विभिन्न मदों में खर्च होने वाले व्ययों के मानक दर के निर्धारण के संबंध में जिला स्तरीय बैठक संपन्न जांजगीर-चांपा 28 फरवरी 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री एस.पी.वैद्य ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु […]