राजनांदगांव / दिसम्बर 2021। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जिले में कृषि साख समिति एवं लेम्पस के माध्यम से पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर मक्का की खरीदी की जाएगी। मक्का खरीदी 1 दिसम्बर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक की जाएगी। भारत सरकार द्वारा औसत अच्छे किस्म एफएक्यू मक्का के लिए समर्थन मूल्य 1870 रूपए प्रति क्ंिवटल निर्धारित किया गया है। मक्का खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्ंिवटल प्रति एकड़ निर्धारित है। मक्का की खरीदी पुराने बारदानों (पीडीएस, कृषक, खाद्य पदार्थों के पैकेजिंग में उपयोग किए गए बारदानों) में किया जाएगा। पुराने बारदाने की राशि का भुगतान पुराने बारदाने के लिए निर्धारित दर अनुसार ही किया जाएगा। मक्का में नमी का निर्धारित मापदण्ड 14 प्रतिशत है। किसानों को मक्का की राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में राशि अंतरण कर किया जाएगा।
संबंधित खबरें
दलपत सागर में दो हजार बैकिरियल ई बॉल डालकर किया गया जलकुंभी के समूल खात्मे के अभियान का शुभारंभ
जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी संगठनों के साथ आम नागरिक हुए शामिलजगदलपुर, मई 2023/ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर के संरक्षण के चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में एक कड़ी और जोड़ते हुए जलकुंभियों के समूल खात्मे के लिए 2 दो हजार बैक्टिरियल ई बॉल पहली बार प्रायोगिक तौर पर डाले गए। संसदीय सचिव […]
कलेक्टर के निर्देश पर जिले के आला अधिकारी कर रहे मैदानी भ्रमण
डीईओ और सहायक आयुक्त(आ.वि.वि) कर रहे स्कूलों और आश्रम शालाओं का निरीक्षण सुकमा, नवम्बर 2022/ किसी भी क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा समय-समय पर जिले के आला अधिकारियों को जिले में नागरिकों को उपलब्ध कराई जाने […]
दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से महिलाएं आर्थिक एवं स्वाव लंबन की दिशा में बनेंगी आत्म निर्भर – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
राजनांदगांव, 28 अप्रैल 2025/sns/- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत 9 महिला हितग्राहियों को ई-रिक्शा प्रदान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी हितग्राहियों को ई-रिक्शा मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि महिलाओं को सक्षम […]