राजनांदगांव / दिसम्बर 2021। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जिले में कृषि साख समिति एवं लेम्पस के माध्यम से पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर मक्का की खरीदी की जाएगी। मक्का खरीदी 1 दिसम्बर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक की जाएगी। भारत सरकार द्वारा औसत अच्छे किस्म एफएक्यू मक्का के लिए समर्थन मूल्य 1870 रूपए प्रति क्ंिवटल निर्धारित किया गया है। मक्का खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्ंिवटल प्रति एकड़ निर्धारित है। मक्का की खरीदी पुराने बारदानों (पीडीएस, कृषक, खाद्य पदार्थों के पैकेजिंग में उपयोग किए गए बारदानों) में किया जाएगा। पुराने बारदाने की राशि का भुगतान पुराने बारदाने के लिए निर्धारित दर अनुसार ही किया जाएगा। मक्का में नमी का निर्धारित मापदण्ड 14 प्रतिशत है। किसानों को मक्का की राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में राशि अंतरण कर किया जाएगा।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित किया गया एकता दौड़
कवर्धा शहर सहित विभिन्न ग्रामों में दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ कवर्धा, अक्टूबर 2022। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर आज कवर्धा शहर में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। वहीं जिले के विभिन्न ग्रामों में भी एकता दौड़ निकाली गई। स्वामी […]
सुबह 6 बजे से 26 अगस्त को वाकेथाॅन 2023: दौड़ेगा रायपुर, वोट करेगा रायपुर
मरीन ड्राइव पर मतदाता जागरूकता के लिए होगा आयोजन युवाओं सहित अधिक से अधिक लोगों से वाकेथाॅन में शामिल होने कलेक्टर ने की अपील रायपुर 24 अगस्त 2023/राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने 26 अगस्त को मरीन ड्राइव तेलीबांधा से वाकेथाॅन का आयोजन किया जा […]
कलेक्टर चंदन कुमार ने गिरौदपुरी-सोनाखान के आधा दर्जन शासकीय संस्थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण
सोनाखान में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र,कार्यकर्ता एवं सहायिका को नोटिस जारी,अन्य कार्यालयों में साफ सफाई पर जोर देने के निर्देश बलौदाबाजार, मई 2023/ नये कलेक्टर चंदन कुमार ने आज जिले मुख्य पर्यटन स्थल गिरौदपुरी एवं सोनाखान पहुँचकर विभिन्न निर्माण कार्याे सहित अन्य फ्लैगशिप योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान गिरौदपुरी,सोनाखान एवं टुण्ड्ररा में स्थित आधा […]