राजनांदगांव/ नवम्बर 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि रबी मौसम में धान की फसल लेना प्रतिबंधित रहेगा। धान के अलावा गेंहू, चना, मक्का एवं अन्य फसल ले सकते हैं। उन्होंने पेयजल विस्तार के लिए लगभग 25 प्रतिशत सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। सिंचाई के लिए 3 हजार 643 हेक्टेयर में रबी फसल हेतु प्रस्तावित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि रेत उत्खनन के लिए यदि कोई अवैध तरीके से एनीकट खोलता है तो उस पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा। इस अवसर पर 5 मध्यम परियोजना तथा 66 लघु जलाशय योजना के तहत जल की आपूर्ति प्रस्तावित किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, उप संचालक कृषि श्री जीएस धु्रर्वे, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन राजनांदगांव श्री जीडी रामटेके, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री एसएन पाण्डेय, बैराज संभाग डोंगरगांव श्री एसके सहारे, कार्यपालन अभियंता छुईखदान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक
महासमुंद , जून 2022/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज यहां कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक हुई। कलेक्टर ने खरीफ बुआई, खाद-बीज की उपलब्धता के संबंध में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) व कृषि अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में जिले में […]
जनदर्शन में आम नागरिकों ने बतायी अपनी समस्याएं
रायपुर फरवरी 2022/कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न विकासखंडों के लोगों ने अपनी समस्याएं अपर कलेक्टर श्री बी.सी.साहू को अवगत कराते हुए उन्हें आवेदन दिया। संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके आवेदन पर नियमानुसार निराकरण कर उन्हें लाभांवित करने निर्देशित किया गया। जनदर्शन में आज बंगोली गांव खरोरा के टेशू गौरव […]
महात्मा फुले और श्रीमती सावित्री बाई फुले ने समाज के वंचितांे, पीड़ितों और तिरस्कृत लोगों को जीवन की राह दिखायी और समाज में दिलाया सम्मान रू श्री भूपेश बघेल
रायपुर, 28 नवम्बर 2021/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आज महात्मा ज्योतिबा फुले की 131 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पुणे में ’महात्मा फुले समता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। पुणे के महात्मा फुले स्मारक ’समता भूमि’ में अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद् द्वारा आयोजित समारोह में परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री छगन […]