मुंगेली / नवम्बर 2021// राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से प्रारंभ हो रहा है। धान खरीदी का कार्य जिले के 66 समितियों के 97 धान उपार्जन केंद्रों में की जाएगी। इस हेतु मुकम्मल कर ली गई है। इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी श्री शीतल भोई ने बताया कि किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु उपार्जन केंद्रों में अब तक 08 लाख 19 हजार 300 बारदानो का भंडारण किया गया है। इनमें मुंगेली अनुविभाग के 37 उपार्जन केंद्रों में 3 लाख 97 हजार 500, पथरिया अनुविभाग के 31 उपार्जन केंद्रों में 2 लाख 96 हजार 800 और लोरमी अनुविभाग के 29 उपार्जन केंद्रों में 01 लाख 65 हजार बारदाना शामिल है।
संबंधित खबरें
बी.ए.एस.एल.पी प्रथम वर्ष 2024-25 में प्रवेश हेतु आवेदन की तिथि में वृद्धि
फार्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जुलाई 2024 एवं विलंब शुल्क के साथ 12 जुलाई 2024 तक कर दी गयी है रायपुर, 28 जून 2024/ पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के नाक, कान व गला रोग विभाग (ई.एन.टी) के अंतर्गत संचालित बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी (बी.ए.एस.एल.पी) पाठ्यक्रम 2024-25 […]
गौठानों में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की 12 यूनिट शुरू
अब तक 17,936 लीटर प्राकृतिक पेंट का उत्पादनप्राकृतिक पेंट के विक्रय से 22.51 हजार रूपए की आयरायपुर, फरवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य में पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए स्थापित गौठान तेजी से ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित होने लगे हैं। गौठानों में विविध आयमूलक गतिविधियों […]
21 वीं पशु संगणना का कार्य किया जा रहा संपादित
जांजगीर-चांपा अक्टूबर 2024/sns/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में 21 वीं पशु संगणना का कार्य 25 अक्टूबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक संपादित किया जाना है। 21 वीं पशु संगणना का कार्य जिले के समस्त ग्रामों/वार्डो का घर-घर जाकर पशुधन/पक्षीधन का सर्वेक्षण कार्य पशुधन विकास विभाग के अमलो […]

