मुंगेली / नवम्बर 2021// राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से प्रारंभ हो रहा है। धान खरीदी का कार्य जिले के 66 समितियों के 97 धान उपार्जन केंद्रों में की जाएगी। इस हेतु मुकम्मल कर ली गई है। इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी श्री शीतल भोई ने बताया कि किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु उपार्जन केंद्रों में अब तक 08 लाख 19 हजार 300 बारदानो का भंडारण किया गया है। इनमें मुंगेली अनुविभाग के 37 उपार्जन केंद्रों में 3 लाख 97 हजार 500, पथरिया अनुविभाग के 31 उपार्जन केंद्रों में 2 लाख 96 हजार 800 और लोरमी अनुविभाग के 29 उपार्जन केंद्रों में 01 लाख 65 हजार बारदाना शामिल है।
संबंधित खबरें
ऑयल पॉम की खेती खोलेगा किसानों के लिए समृद्धि का द्वार योजना के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनुदान का प्रावधान
बलौदाबाजार, 04 जुलाई 2025/sns/- भारत सरकार द्वारा तिलहन फसलों के उत्पादन बढ़ाने हेतु नेशनल मिशन ऑन एडीबल ऑयल, ऑयल पॉम संचालित किया जा रहा है। सुगमता में ऑयल पॉम क्षेत्र विस्तार को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की प्रचलित अनुदान प्रावधान के अलावा राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त अनुदान दिये जाने का निर्णय लिया गया […]
विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल
महासमुंद , जून 2022/ जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से जिला शतरंज संघ महासमुंद द्वारा पहली बार महासमुंद ट्राॅफी आॅल इंडिया फीडे रेटेड चेस टूर्नामेंट 2022 का आयोजन 11 जून से 15 जून 2022 तक वन विद्यालय महासमुंद में किया जा रहा है। जिसमें 09 राज्यों के 245 खिलाड़ी प्रतियोगिता […]
राज्यपाल और मुख्यमंत्री से प्रमुख लोकायुक्त श्री इंदर सिंह उबोवेजा ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर, 02 सितंबर 2024/ राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त श्री इंदर सिंह उबोवेजा (सेवानिवृत्त जस्टिस) ने सौजन्य मुलाकात कर आयोग की गतिविधियों की जानकारी दी।