बीजापुर 28 नवंबर 2021- राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की नकद एवं लिंकिंग में खरीदी 1 दिसम्बर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक की जायेगी। समर्थन मूल्य पर कृषकों से मक्का की खरीदी 1 दिसम्बर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक की जावेगी। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए औसत अच्छी किस्म के धान एवं मक्का का समर्थन मूल्य धान कॉमन 1940 रूपए प्रति क्विंटल, धान ग्रेड ए 1960 रूपए प्रति क्विंटल तथा मक्का 1870 रूपए प्रति क्विंटल दर निर्धारित है। उक्त दर के अनुरूप किसानों से धान एवं मक्का खरीदी किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए हैं ।
संबंधित खबरें
“भाजपा में संगठन ही सर्वोपरि है और संगठन की वजह से ही मजबूत सरकार बनी है”विष्णु देव साय
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। संगठन के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हमने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है। मोदी की गारंटी के एक-एक वादे को पूरा करने का काम हमारी सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री होने के नाते […]
जिले में बीएससी नर्सिंग व श्रम विभाग की परीक्षा 24 जून को
परीक्षा के सफल आयोजन हेतु प्रशासनिक पर्यवेक्षक किए गए नियुक्त कोरबा 22 जून 2023/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित होने वाले बीएससी नर्सिंग व श्रम विभाग परीक्षा जिले में 24 जून 2023 दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली में बीएससी नर्सिंग की परीक्षा पूर्वान्ह 10 बजे से 12.15 बजे तक और द्वितीय पाली […]
कोमल साहू की संदेहास्पद मृत्यु की निष्पक्ष जांच हेतु उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर SIT का हुआ गठन
रायपुर,। उप-मुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम-बिरकोना, थाना-पिपरिया, जिला-कबीरधाम निवासी मृतक कोमल साहू पिता स्व.प्रेमलाल साहू की संदेहास्पद मृत्यु की निष्पक्ष उच्च-स्तरीय जांच के लिए एस.आई.टी. गठित किए जाने के निर्देश अपर मुख्य सचिव को दिए थे । गृहमंत्री ने प्रकरण की विशिष्टता एवं संवेदनशीलता के दृष्टिगत अनुसंधान हेतु 1 पुलिस अधीक्षक […]