राजनांदगांव , नवम्बर 2021। जिला कार्यालय राजनांदगांव के दो अनुपयोगी वाहनों का कोटेशन के माध्यम से विक्रय हेतु इच्छुक के्रताओं से 17 दिसम्बर 2021 को दोपहर 3 बजे तक दर आमंत्रित की गई है। इच्छुक के्रता जिला कार्यालय राजनांदगांव के अनुपयोगी वाहन क्रमांक सीजी 02-5885 महिन्द्रा बोलेरो एवं वाहन क्रमांक सीजी-02-6600 महिन्द्रा मार्शल के क्रय हेतु निर्धारित तिथि तक जिला कार्यालय राजनांदगांव के कक्ष क्रमांक 5 में बंद लिफाफे में अपना निविदा पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। क्रेताओं द्वारा प्रस्तुत किए गए निविदा पत्र को 17 दिसम्बर 2021 को ही संध्या 4 बजे एडीएम कार्यालय कक्ष क्रमांक 30 में खोली जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय कलेक्टोरेट राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने भारत कोकिला श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया
रायपुर, 01 मार्च 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश की प्रथम महिला राज्यपाल और सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती सरोजिनी नायडू की 2 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि भारत कोकिला के नाम से प्रसिद्ध श्रीमती नायडू ने अपनी लेखनी के बल पर एक अलग पहचान बनायी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के […]
जिले में आज राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए
राजनांदगांव फरवरी 2022। जिले में आज राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस दौरान राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. मोतीलाल बाचकर ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सीएल मार्कण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि […]