रायगढ़ – छत्तीसगढ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास, प्रदेश मंत्री शक्ति अग्रवाल और नगर के गणमान्य जन सर्वश्री राजेन्द्र अग्रवाल (चेम्बर), राजेश अग्रवाल (चेम्बर), बजरंग महामिया, बजरंग अग्रवाल (जूटमिल) हिरा मोटवानी, आनंद नहाड़िया, पंकज गोयल, मनोज होंडा, प्रदीप श्रृंगी आदि ने रायगढ़ नगर के प्रतिष्ठित व वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के बडे़ सुपुत्र असम राइफल्स में पदस्त कर्नल विप्लव त्रिपाठी के निधन को दुःखद बताते हुए कहा कि उनके जैसे वीर सपूत का चला जाना देश की क्षति के साथ – साथ रायगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। हमारा, नगर के सभी व्यापारी बंधुगण से करबद्ध निवेदन है कि रायगढ़ के वीर सपूत विप्लव त्रिपाठी के अंतिम यात्रा में अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर शामिल हों। हम व्यापारी बंधुओं द्वारा रायगढ़ के माटी के लाल के लिए दी जाने वाली यह सही श्रद्धांजलि होगी।
संबंधित खबरें
जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें- श्री कश्यप
सुकमा, 14 अप्रैल 2025/sns/- बस्तर लोकसभा सांसद श्री महेश कश्यप के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंगम्मा सोयम और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।बैठक में जिला […]
श्रद्धालुओं की आस्था का राजनैतिक दोहन : राम तेरी गंगा मैली हो गई, पापियों के पाप ढोते-ढोते*
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट से स्पष्ट है कि गंगा की जिस पवित्रता का वर्णन हमारे धार्मिक ग्रंथों में किया गया है, महाकुंभ की गंगा अब पवित्र नहीं रह गई है। बोर्ड की रिपोर्ट में बताया गया है कि संगम घाट पर मल से उत्पन्न कोलीफॉर्म की मात्रा प्रति 100 मिलीलीटर पानी में 12,500 […]
मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 13 फरवरी को प्रदेशवासियों से करेंगे सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत कारोबार पर बात
अम्बिकापुर 10 फरवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत कारोबार पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 26 वीं कड़ी का प्रसारण 13 फरवरी 2022 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों […]