रायगढ़ – छत्तीसगढ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास, प्रदेश मंत्री शक्ति अग्रवाल और नगर के गणमान्य जन सर्वश्री राजेन्द्र अग्रवाल (चेम्बर), राजेश अग्रवाल (चेम्बर), बजरंग महामिया, बजरंग अग्रवाल (जूटमिल) हिरा मोटवानी, आनंद नहाड़िया, पंकज गोयल, मनोज होंडा, प्रदीप श्रृंगी आदि ने रायगढ़ नगर के प्रतिष्ठित व वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के बडे़ सुपुत्र असम राइफल्स में पदस्त कर्नल विप्लव त्रिपाठी के निधन को दुःखद बताते हुए कहा कि उनके जैसे वीर सपूत का चला जाना देश की क्षति के साथ – साथ रायगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। हमारा, नगर के सभी व्यापारी बंधुगण से करबद्ध निवेदन है कि रायगढ़ के वीर सपूत विप्लव त्रिपाठी के अंतिम यात्रा में अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर शामिल हों। हम व्यापारी बंधुओं द्वारा रायगढ़ के माटी के लाल के लिए दी जाने वाली यह सही श्रद्धांजलि होगी।
संबंधित खबरें
खाद्य मंत्री ने किया एयरपोर्ट उन्नयन कार्य का निरीक्षण
हवाई रूट की ली जानकारी, फिनिशिंग कार्य में तेजी लाकर जल्द पूरा करने के निर्देश अम्बिकापुर 14 अप्रैल 2023/ छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने शुक्रवार को दरिमा स्थित माँ महामाया एयरपोर्ट के उन्नयन कार्यों का निरीक्षण किया। तकनीकी टीम के साथ निरीक्षण करते हुए उन्होंने फिनिशिंग […]
संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बेैठक
कोरबा मार्च 2022/बिलासपुर संभाग आयुक्त डॉ. संजय अलंग ने कोरबा प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बेैठक ली। बैठक में डॉ.अलंग ने विवादित, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली एवं व्यपवर्तन के प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने समय सीमा से अधिक के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता क्रम में रखकर नागरिकों […]