दुर्ग, 31 मार्च 2026/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग एवं क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में 10 अप्रैल 2026 को क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी कैलाश नगर भिलाई में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु नियोजकों से रिक्तियों की जानकारी आमंत्रित है तथा निजी क्षेत्र के लगभग 3000 तकनीकी एवं गैर तकनीकी रिक्त पद अपेक्षित है। जिला रोजगार कार्यालय के उपसंचालक ने बताया कि 10 अप्रैल 2026 को आयोजित इस जिला स्तरीय रोजगार मेला हेतु वर्तमान में कुल 9 नियोजकों से 1027 तकनीकी एवं गैर तकनीकी पद प्राप्त है, जिसकी जानकारी रोजगार विभाग के वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार एप पर उपलब्ध है तथा उपलब्ध पदों के लिए इच्छुक आवेदकों द्वारा जानकारी प्राप्त कर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों हेतु आवेदन करने के लिए आवेदक को रोजगार पंजीयन करवाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग में संपर्क कर सकतें है।
संबंधित खबरें
श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
बलौदाबाजार,16 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों हेतु मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना संचालित हैं। जिसके अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक राशि रूपये 1000 से 10000 प्रति छात्र प्रतिवर्ष कक्षानुसार प्रदाय किया जाता है। उपरोक्त योजना विद्यार्थी द्वारा राज्य की अन्य किसी समानान्तर […]
उद्योग मंत्री 18 अगस्त को कोरबा में करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा
रायपुर, 18 अगस्त 2025/sns/- वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सोमवार 18 अगस्त को जिला पंचायत कोरबा सभागृह में प्रातः 11.30 बजे नगर निगम कोरबा के विभिन्न विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे। जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक मंत्री श्री देवांगन प्रातः 11.15 बजे चारपारा कोहड़िया से जिला पंचायत सभागृह […]
69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता मेजबान छत्तीसगढ़ की बालिकाओं ने एनवीएस को हराया
राजनांदगांव, 12 जनवरी 2026/sns/-स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ दिवस पर खेले गये मैच में मेजबान छत्तीसगढ़ की बालिकाओं ने 17 वर्ष आयु वर्ग में नवोदय विद्यालय को एकतरफा मुकाबलें में 26-2 अंकों से पराजित किया। इसके अलावा अन्य मैचों में […]

