छत्तीसगढ़

1 अप्रैल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा

बलौदाबाजार, 31 मार्च 2026/sns/-राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु माह अप्रैल 2026 से जून 2026 तक जिले के ग्रामों में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत शिविर आयोजन हेतु स्थान व तिथि निर्धारित किया गया है। 1 अप्रैल से शिविर आयोजन शुरू होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल 2026 को विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम अर्जुनी, लवन अंतर्गत ग्राम पनगांव, पलारी अंतर्गत ग्राम जारा, भाटापारा अंतर्गत ग्राम लेवई, सिमगा अंतर्गत ग्राम दामाखेड़ा, सुहेला अंतर्गत ग्राम जांगड़ा, कसडोल अंतर्गत ग्राम हटोद,टुण्डरा अंतर्गत ग्राम बलौदा, सोनाखान अंतर्गत ग्राम बार में शिविर आयोजित होगा। इसी तरह 2 अप्रैल को बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम रिसदा, लवन अंतर्गत ग्राम लाहौद, पलारी अंतर्गत ग्राम गाड़ाभाठा, भाटापारा अंतर्गत ग्राम अमलीडीह, कसडोल अंतर्गत ग्राम असनींद, 6 अप्रैल को तहसील लवन अंतर्गत ग्राम बिटकुली, पलारी अंतर्गत ग्राम चुचरुंगपुर, भाटापारा अंतर्गत ग्राम दतरेंगी, कसडोल अंतर्गत ग्राम कसडोल, 7 अप्रैल को तहसील बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम करमदा, लवन अंतर्गत ग्राम खैदा (ड़), पलारी अंतर्गत ग्राम दतान(प), भाटापारा अंतर्गत ग्राम सूरजपुरा, कसडोल अंतर्गत ग्राम सेमरिया, टुण्डरा अंतर्गत ग्राम घटमड़वा, सोनाखान अंतर्गत ग्राम मुड़पार, 8 अप्रैल को बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम चांपा, लवन अंतर्गत ग्राम डमरु, पलारी अंतर्गत ग्राम देवसुंद्रा, भाटापारा अंतर्गत ग्राम जरहागांव, सिमगा अंतर्गत ग्राम करहुल, सुहेला अंतर्गत ग्राम जरौद, कसडोल अंतर्गत ग्राम मोहतरा, 9 अप्रैल को तहसील
लवन अंतर्गत ग्राम नवापारा, पलारी अंतर्गत ग्राम मुड़पार, भाटापारा अंतर्गत ग्राम धुर्राबांधा, कसडोल अंतर्गत ग्राम छरछेद, टुण्डरा अंतर्गत ग्राम गिधौरी, सोनाखान अंतर्गत ग्राम चांदन, 10 अप्रैल को लवन अंतर्गत ग्राम अमलकुंडा, पलारी अंतर्गत ग्राम खरतोरा, भाटापारा अंतर्गत ग्राम कोसमंदा, कसडोल अंतर्गत ग्राम कोट, सोनाखान अंतर्गत ग्राम बया, 10 अप्रैल को लवन अंतर्गत ग्राम अमलकुंडा, पलारी अंतर्गत ग्राम खरतोरा, भाटापारा अंतर्गत ग्राम कोसमंदा, कसडोल अंतर्गत ग्राम कोट, सोनाखान अंतर्गत ग्राम बया, 13 अप्रैल को तहसील बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम कोकड़ी लवन अंतर्गत ग्राम ताराशिव ,पलारी अंतर्गत ग्राम कुसमी, भाटापारा अंतर्गत ग्राम खम्हरिया, सिमगा अंतर्गत ग्राम संजारीनवागांव, सुहेला अंतर्गत ग्राम फरहदा, कसडोल अंतर्गत ग्राम खर्री,टुण्डरा अंतर्गत ग्राम मटिया एवं 15 अप्रैल को तहसील बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम ढनढनी, लवन अंतर्गत ग्राम खम्हारडीह, पलारी अंतर्गत ग्राम अमेरा, भाटापारा अंतर्गत ग्राम टोनाटार, कसडोल अंतर्गत ग्राम देवरीकला, टुण्डरा अंतर्गत ग्राम नरधा में शिविर आयोजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *