छत्तीसगढ़

कलेक्ट्रेट के कंपोजिट भवन में खुलेगी नई कैंटीन

सुकमा, 31 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर कार्यालय सुकमा ने अधिकारियों, कर्मचारियों और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कुम्हाररास स्थित कलेक्टर “कंपोजिट भवन“ में अब एक आधुनिक कैंटीन का संचालन शुरू किया जाएगा। इस परियोजना के लिए प्रशासन ने इच्छुक संस्थाओं और फर्मों से श्अभिरुचि की अभिव्यक्तिश् मांगी है।
सुविधाओं का विस्तार
वर्तमान में विभिन्न विभागों के कार्यालय इसी भवन से संचालित होते हैं, जहाँ प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। कैंटीन खुलने से यहाँ आने वाले ग्रामीणों और कार्यरत स्टाफ को खान-पान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्रशासन का उद्देश्य कैंटीन के माध्यम से स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है।
निविदा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
कैंटीन संचालन के लिए इच्छुक फर्में निम्नलिखित समय-सीमा के भीतर अपने मोहरबंद प्रस्ताव जमा कर सकती हैं-
 ’ निविदा प्रारंभ होने की तिथि 01 अप्रैल 2026
 ’ आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 (दोपहर 2ः00 बजे तक)
 ’ निविदा खोलने की तिथि 21 अप्रैल 2026 (दोपहर 3ः00 बजे)
अधिक जानकारी के लिए जिला प्रशासन की वेबसाइट http://sukma.gov.in  में विजिट किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *