छत्तीसगढ़

रैंप योजना अंतर्गत बारनवापारा में इको टूरिज्म प्रशिक्षण में 44 प्रतिभागियों ने लिया भाग

बलौदाबाजार, 26 मार्च 2026/sns/-भारत सरकार की रैंप योजना के अंतर्गत सीएसआईडीसी के बैनर तले एनआईएमएसएमई द्वारा बारनवापारा स्थित वन विभाग कार्यालय में 23 से 25 मार्च तक सेक्टर स्पेसिफिक इको टूरिज्म प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 44 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को होमस्टे, फार्म स्टे, अनुभवात्मक पर्यटन तथा टूर गाइड से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की उद्योग नीति 2024-30 के अंतर्गत उपलब्ध योजनाओं और लाभों की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। समापन अवसर पर एसडीओ फॉरेस्ट बारनवापारा श्री कृषाणु चंद्राकर ने उपस्थित प्रतिभागियों को इको टूरिज्म के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी तथा आजीविका अर्जन के विभिन्न साधनों जैसे होमस्टे, गाइडिंग, स्थानीय उत्पादों के विपणन आदि के बारे में प्रेरक मार्गदर्शन दिया। इसके पश्चात उनके द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *