दुर्ग, 25 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विधानसभा क्षेत्र साजा में विकास कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। साजा विधानसभा क्षेत्र विधायक श्री ईश्वर साहू द्वारा अनुशंसित इस कार्य के लिए 6.00 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत राशि से विकासखंड धमधा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरिया में सेन भवन के पास अहाता निर्माण का कार्य कराया जाएगा। इस कार्य के संपादन के लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत धमधा को नियुक्त किया गया है।
संबंधित खबरें
जिले में 9 से 18 फरवरी तक वजन त्यौहार का आयोजन
मोहला 9 फरवरी 2026/sns/-जिले में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं कुपोषण के लिए वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। कुपोषण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं ‘सुपोषित छत्तीसगढ़’ अभियान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले वजन त्यौहार की कड़ी में इस वर्ष 9 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक वजन […]
बिना अनुमति कोटवारी भूमि के विक्रय पर शासन द्वारा की जा रही कार्यवाही बिक्री किए गए कोटवारी भूमि को पुनशासन के मद में किया गया दर्ज
कोरबा, 19 जून 2025/sns/- जिला प्रशासन द्वारा बिना अनुमति कोटवारी भूमि के विक्रय पर नियंत्रण करने एवं ऐसे बिक्री हुई भूमि को पुनःशासन के रिकार्ड में दर्ज करने हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के पत्र क्रमांक एफ 10-11/2000 / सात – […]
एस आई आर 2026 शत प्रतिशत गणना फॉर्म वितरण एवं संग्रहण व डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ होंगे सम्मानित
जांजगीर-चांपा, 26 नवम्बर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों से जहां के भाग संख्या पर 800 या उससे अधिक मतदाता है और उस भाग संख्या के बीएलओ […]

